भारतीय सेना ने बड़े हमले की साजिश को किया नाकाम, 10 किलो IED बम के साथ 3 आतंकी गिरफ्तार
कश्मीर में भारतीय सेना ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आतंकियों को 10 किलो के IED बम के साथ गिरफ्तार किया है। ये आतंकी भारतीय सेना के काफिले पर हमले की तैयारी कर रहे थे।

भारतीय सेना ने एक बड़ा ऑपरेशन चलाकर आतंकियों के मंसूबों को नाकाम कर दिया है। बॉर्डर पर घुसपैठ का प्रयास कर रहे तीन आतंकियों को भारतीय सेना ने धर दबोचा है। पुंछ में हुई बड़ी कार्रवाई के तहत आतंकियों के पास से प्रेशर कुकर में एक जिंदा बम भी बरामद हुआ है। पूछताछ में आतंकियों ने बताया कि वो इस IED बम का इस्तेमाल सेना के काफिले पर हमले के लिए करने वाले थे।
सूत्रों के अनुसार, आतंकियों के पास से 10 किलोग्राम IED प्रेशर कुकर में मिला है। जिसे पीओके में तैनात करके भारत भेजा गया। किसी को शक न हो इसके लिए आतंकियों ने प्रेशर कुकर को चुना। सेना ने तीनों आतंकियों को पकड़ लिया है।
सेना ने बताया कि ऑपरेशन रात के एक बजे चलाया गया, जिसमें तीनों आतंकियों को पकड़ा गया, जो लोकल के ही हैं और LOC फेंस को पार करके 50 मीटर अंदर से दो पाकिस्तानी आतंकियों से हथियार, ड्रग्स और IED वापस लेकर आ रहे थे। जब सेना ने इन्हे रुकने को कहा तो उन्होंने सेना पर ही फायरिंग शुरू कर दी। भारतीय सैनिक इस फायरिंग में बाल बाल बच गए। वहीं, जवाबी फायरिंग में एक आतंकी घायल हो गया।
तीनों आतंकियों को पकड़ कर पूछताछ में पता चला कि बम का इस्तेमाल पूंछ में भारतीय सेना के काफिले पर हमला करने के लिए किया जाता।












Click it and Unblock the Notifications