हेलिकॉप्टर हादसे के इकलौते सर्वाइवर हैं ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह, इस साल मिला था शौर्य चक्र

नई दिल्ली, 08 दिसंबर: तमिलनाडु के कुन्नूर में बुधवार दोपहर चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) बिपिन रावत को ले जा रहा सेना का हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका समेत 13 लोगों की मौत हो गई। हादसे में इकलौते जिंदा बचे कैप्टन वरुण सिंह का वेलिंगटन में सेना के अस्पताल में उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि वे दुर्घचना में 80 फीसदी तक जल चुके हैं।

Indian Air Force’s Group Captain Varun Singh, injured in military chopper crash

Recommended Video

    CDS Bipin Rawat समेत 13 की Helicopter Crash में मौत, जानिए कैसा रहा उनका सफर ? | वनइंडिया हिंदी

    ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह को इस साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया था। उन्हें 2020 में एक हवाई आपातकाल के दौरान अपने एलसीए तेजस लड़ाकू विमान को बचाने के लिए इस वर्ष के स्वतंत्रता दिवस पर शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया था। वायु सेना ने बताया कि ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह को चोटें आई हैं, जिन्हें वेलिंगटन के सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है, उनका इलाज जारी है।

    सीडीएस बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत ने पायलट ग्रुप-कैप्टन पीएस चौहान और स्क्वाड्रन लीडर कुलदीप के साथ उड़ान भरी थी। इस दौरान उनके साथ एक ब्रिगेडियर रैंक का अधिकारी समेत 14 लोग सवार थे। जनरल बिपिन रावत करीब छह साल पहले भी एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में बाल-बाल बचे थे। रावत 3 फरवरी 2015 को नगालैंड के दीमापुर में दुर्घटनाग्रस्त हुए चीता हेलीकॉप्टर में सवार थे। वह उस समय लेफ्टिनेंट जनरल थे।

    वायु सेना ने बताया, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत आज स्टाफ कोर्स के फैकल्टी और छात्र अधिकारियों को संबोधित करने के लिए डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज, वेलिंगटन (नीलगिरी हिल्स) के दौरे पर थे। घटना के बाद पीएम मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के अलावा कांग्रेस के नेता राहुल गांधी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी दुख जताया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+