PAK की सबसे बड़ी हार बनी IAF की फेवरेट मिठाई! रावलपिंडी Chicken tikka देख आसिफ मुनीर को मिर्ची लगनी तय!
बुधवार को गाजियाबाद के हिंडन स्टेशन पर भारतीय वायुसेना (IAF) की 93वीं वर्षगांठ का जश्न आसमान में सांस रोक देने वाले एयर शो के साथ मनाया गया। लेकिन इस बार जश्न का एक हिस्सा खास और तीखा था। वह था सोशल मीडिया पर मेन्यू!
IAF के इस मेन्यू में हर डिश का नाम पाकिस्तान के उन शहरों पर रखा गया था जो अक्सर भारत विरोधी गतिविधियों के केंद्र रहे हैं, या जहां भारत ने एयर स्ट्राइक को अंजाम दिया है। यह एक तरह से पाकिस्तान को दिया गया कूटनीतिक 'रोस्ट' था।

IAF के मेन्यू में पाकिस्तान पर 'रोस्ट' - डिश और उसका मतलब
रावलपिंडी चिकन टिक्का मसाला:
रावलपिंडी पाकिस्तानी सेना का सैन्य मुख्यालय है। यह डिश मुख्यालय को 'स्वाद' लेने या निगल जाने का कूटनीतिक संदेश देती है।
सरगोधा दाल मखनी
सरगोधा पाकिस्तान के प्रमुख एयरबेस में से एक है, जिसे अतीत में भारतीय वायुसेना द्वारा संभावित लक्ष्यों के रूप में देखा गया था। यह IAF की 'निशाने पर' रखने की क्षमता को दिखाता है।
बालाकोट टिरमिसु (मिठाई)
यह 2019 की बालाकोट एयर स्ट्राइक की सफलता का प्रतीक है। दुश्मन के ठिकाने को नष्ट करने के बाद, इसे 'मिठाई' के रूप में परोसना IAF की जीत का उत्सव है।
मुजफ्फराबाद कुल्फी फालूदा
मुजफ्फराबाद पाक-अधिकृत कश्मीर (PoK) की राजधानी है। इस डिश को मेन्यू में शामिल करना PoK पर भारत के दावे और वहां तक पहुंचने की सैन्य क्षमता को दर्शाता है।
- रफीकी रारा मटन: यह पाकिस्तान के प्रमुख एयरबेस (रफीकी) तक भारतीय वायुसेना की पहुंच और निशाना साधने की क्षमता को दर्शाता है।
- भोलाड़ी पनीर मेथी मलाई और सुक्कुर शम सवेरा कोफ्ता: ये डिशेस सिंध प्रांत के क्षेत्रों को शामिल कर पूरे पाकिस्तान को एक कड़ा संदेश देती हैं।
- जैकबाबाद मेवा पुलाव: जैकबाबाद भी एक प्रमुख पाकिस्तानी एयरबेस का स्थान है।
- बहावलपुर नान: बहावलपुर वह शहर है जहां आतंकी संगठन जैशे-मोहम्मद का मुख्यालय स्थित था।
- मुरीदके मीठा पान: मुरीदके लश्कर-ए-तैयबा का मुख्यालय है। आतंकवाद के गढ़ को 'समाप्त' करने का यह प्रतीकात्मक मीठा अंत है।
PM Modi की पीठ पीछे शी जिनपिंग से क्यों मिले पाक आर्मी चीफ आसिम मुनीर?
IAF चौथी सबसे बड़ी वायुसेना
8 अक्टूबर 1932 को स्थापित भारतीय वायुसेना आज दुनिया की चौथी सबसे बड़ी वायुसेना है। इस वर्ष का जश्न "आत्मनिर्भर वायु सेना" थीम पर आधारित था।
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने उगला जहर
जहां भारत अपनी सैन्य शक्ति और कूटनीतिक जीत का जश्न मना रहा था, वहीं पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने एक बार फिर भारत के खिलाफ ज़हर उगला। एक पाकिस्तानी टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में आसिफ ने दावा किया कि भारत के साथ एक और युद्ध की आशंका बहुत वास्तविक है।
आसिफ ने दावा किया कि 'पाकिस्तान अल्लाह के नाम पर बना था,' जबकि भारत इतिहास में कभी एकजुट राष्ट्र नहीं रहा। हालांकि, उन्होंने यह भी जोड़ा, 'अगर युद्ध की बात आती है, तो इंशाल्लाह, हम पहले से बेहतर परिणाम हासिल करेंगे।'
आसिफ और पाक सेना प्रमुख असीम मुनीर दोनों ही धार्मिक आधार पर भारत के खिलाफ नफरत फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। मुनीर के एक भड़काऊ भाषण को ही पहलगाम हमले का एक प्रत्यक्ष ट्रिगर माना गया था।
Pakistan: अमेरिका के कब्जे में जाएगा पाकिस्तान? रेयर अर्थ मिनरल्स समझौता दिखावा, असली खेला यहां हुआ












Click it and Unblock the Notifications