20 दिन से लेह में फंसी अमेरिकी महिला को इंडियन एयरफोर्स ने बचाया
लेह। इंडियन एयरफोर्स ने लद्दाख इलाके में पिछले 20 दिन से फंसी एकअमेरिकी पर्यटक को सुरक्षित रेस्क्यू किया है। लेह में फसीं अमेरिकी नागरिक का नाम मिस मार्गरेट एलन स्टोन है। वह ट्रेकिंग के दौरान घायल होने की वजह से करीब तीन हफ्तों तक लद्दाख के झिंगचान इलाके में फंसी हुई थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार 26 सितंबर को अमेरिकी दूतावास ने रक्षा मंत्रालय से मदद का अनुरोध किया था।


अमेरिकी सरकार ने मांगी थी मदद
जिसमें बताया गया था कि उसकी हालत काफी गंभीर है। इसके बाद वायुसेना ने महिला को ढूढंने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। वायुसेना के अनुसार अमेरिकी दूतावास ने मंगलवार दोपहर बाद उनसे महिला को खोजने में मदद मांगी थी। वायुसेना ने स्थानीय प्रशासन की मदद से महिला की सही लोकेशन का पता लगा लिया। इसके बाद महिला को लाने के लिए शाम को वायुसेना के दो हेलिकॉप्टर घाटी में भेजे। जहां से उन्हें सुरक्षित निकाला गया।

स्टोन लदाख मे ट्रैकिंग के लिए गयी थी
दरअसल मिस स्टोन लदाख मे ट्रैकिंग के लिए गयी थी लेकिन घायल होने की वजह से करीब 6 सितम्बर से ही लेह से करीब 75 किलोमीटर दूर जहिंगचन इलाके मे फंसी हुई थी। काफी दिनों से चिकित्सा ना मिलने की वजह से उनकी हालत दिनों दिन खराब होती जा रही थी। अधिकारी ने बताया कि उनकी हालत काफी गंभीर हो गयी थी। बाद में उन्हें वहां से निकालकर मंगलवार को लेह अस्पताल पहुंचाया गया

2015 में भारतीय वायुसेना ने 21 ब्रिटिश नागरिकों को बचाया था
यह पहली बार नहीं है जब वायुसेना ने लद्दाख से विदेशी सैलानी को बचाया है। इससे पहले साल 2015 में भारतीय वायुसेना ने 21 ब्रिटिश और एक फ्रांसीसी नागरिक को बचाया था।












Click it and Unblock the Notifications