IAF चीफ के घर के बाहर राफेल की प्रतिकृति, कांग्रेस हेडक्वार्टर से बस कुछ दूर है घर
नई दिल्ली। शुक्रवार को भारतीय वायुसेना (Indian Air Force, IAF) ने एक ऐसा कदम उठाया है जिसके बाद कांग्रेस पार्टी और उसके अध्यक्ष राहुल गांधी को काफी बुरा लग सकता है। आईएएफ ने फ्रेंच जेट राफेल की एक रेप्लिका यानी इसकी प्रतिकृति को वायुसेना प्रमुख एयरचीफ मार्शल बीएस धनोआ के घर के बाहर लगा दिया है। दिलचस्प बात है कि वायुसेना प्रमुख का घर कांग्रेस के हेडक्वार्टर से बस चंद कदमों की दूरी पर है।

चुनावों में राफेल बना अहम मुद्दा
राफेल को लोकसभा चुनावों के दौरान कांग्रेस की तरफ से मुख्य मुद्दा बनाया गया था। विपक्ष ने सितंबर 2015 में हुई राफेल जेट की डील पर काफी हंगामा खड़ा किया था। मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा। यहां पर सरकार को पहले को क्लीन चिट दी गई लेकिन फिर से कोर्ट में सुनवाई शुरू हुई। दिल्ली के 24 अकबर रोड पर कांग्रेस पार्टी का हेडक्वार्टर है। आईएएफ चीफ हमेशा से राफेल को एक अहम जरूरत करार देते आए हैं। बालाकोट एयर स्ट्राइक के बाद उन्होंने कहा था कि राफेल के आने के बाद पाकिस्तान की सेनाएं, लाइन ऑफ कंट्रोल (एलओसी) या फिर इंटरनेशनल बॉर्डर (आईबी ) के पास तक नहीं फटक पाएंगी।
राफेल के बारे में कई अहम बातें
धनोआ ने युद्ध के हालातों में राफेल की क्षमताओं के बारे में कई अहम बातें भी कहीं। उन्होंने कहा था कि एक बार जब राफेल आईएएफ को मिल जाएगा तो इससे हमारी हवाई सुरक्षा में और इजाफा होगा। यह जेट यह सुनिश्चित कर सकेगा कि हम किसी भी हवाई चुनौती का जवाब दे सकें। धनोआ के मुताबिक राफेल के आने के बाद पाकिस्तान, एलओसी के करीब तक नहीं आ सकेगा। राफेल की क्षमताओं के जवाब में पाक के पास फिलहाल कोई जवाब नहीं है।आईएएफ को पहला राफेल जेट इस वर्ष सितंबर में मिलेगा। फ्रांस की कंपनी डसॉल्ट एविएशन ने इसे आईएएफ की जरूरतों के हिसाब से तैयार किया है। भारत ने फ्रांस के साथ 36 राफेल जेट की डील की है।












Click it and Unblock the Notifications