Indian Air Force New Uniform: एयरफोर्स डे पर जवानों को मिली नई कॉम्बैट यूनिफॉर्म, सामने आई तस्वीर
Indian Air Force New Combat Uniform: आज यानि कि 8 अक्टूबर को भारतीय वायुसेना 90वीं वर्षगांठ मना रहा है। पहली बार इसका सेलिब्रेशन गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस से बाहर चंडीगढ़ में हो रहा है। वहीं, इस मौके पर एयरफोर्स ने नई कॉम्बैट यूनिफॉर्म का अनावरण किया है। इसकी एक फोटो समाचार एजेंसी ने शेयर की है। एयरफोर्स की तरफ से शेयर की गई नई वर्दी आटीबीपी के जवानों के वर्दी से मिलती-जुलती नजर आ रही है। इस वर्दी का प्रयोग फाइटर प्लेन उड़ाने वाले पायलट युद्ध के दौरान करेंगे।

The Indian Air Force today unveiled the new combat uniform of the force, on its 90th anniversary.#IndianAirForceDay pic.twitter.com/QXQTsixjk7
— ANI (@ANI) October 8, 2022
इंडियन एयरफोर्स की स्थापना तत्कालीन ब्रिटिश शासन के समय में 8 अक्टूबर, 1932 किया गया था। पहला ऑपरेशनल स्क्वाड्रन 1933 में छह आरएएफ-प्रशिक्षित अधिकारियों और 19 वायु सेना के सैनिकों के साथ बनाया गया था। द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान शुरू में बल को ब्रिटिश साम्राज्य की रॉयल एयर फोर्स की सहायक वायु सेना के रूप में बनाया गया था। उस समय IAF को मुख्य रूप से जापानी आक्रमण को रोकने के लिए बर्मा में जापानी हवाई अड्डों को नष्ट करने के लिए तैनात किया जाता था।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भारतीय वायु सेना के सम्मान में किंग जॉर्ज VI ने 1945 में अपने नाम के आगे "रॉयल" शब्द जोड़ा। 1947 में ग्रेट ब्रिटेन से भारत की स्वतंत्रता के बाद रॉयल इंडियन एयर फोर्स का नाम रखा गया और फोर्स को डोमिनियन ऑफ इंडिया के नाम से जाना गया। वहीं, भारत के आजाद होने पर 1950 में इस मानद उपाधि को हटा दिया गया था।
वहीं, 90वीं वर्षगांठ पर लगभग 80 सैन्य विमान और हेलीकॉप्टर ने मार्च-पास्ट किया। वायुसेना दिवस के कार्यक्रम में राष्ट्रप द्रौपदी मुर्मू, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और वायुसेना प्रमुख शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान वायुसेना प्रमुख ने अग्निपथ योजना के माध्यम से वायु योद्धाओं को एयरफोर्स में शामिल करने पर अपनी बात रखी।
ये भी पढ़ें- Lucknow में इंडियन रोड कांग्रेस में जुटेंगे विश्व के 3000 इंजीनियर, इन मुद्दों पर होगी चर्चा












Click it and Unblock the Notifications