अभ्यास के दौरान मिस्र के जेट का ईंधन खत्म, भारतीय वायुसेना ने बढ़ाया मदद का हाथ, हवा में की रिफिलिंग- VIDEO
भारतीय वायु सेना (IAF) IL-78 टैंकर ने एक्सरसाइज ब्राइट स्टार-23 के दौरान मिस्र के मिग 29 M और राफेल लड़ाकू विमान को हवा में ही ईंधन उपलब्ध कराया। रविवार को भारतीय वायु सेना को इसकी जानकारी दी गई।
Exercise Bright Star-23:भारतीय वायु सेना का एक दल मिस्र में ब्राइट स्टार-23 में अभ्यास कर रहा है। अभ्यास के दौरान लड़ाकू विमानों का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें भारतीय वायु सेना (IAF) IL-78 टैंकर ने एक्सरसाइज ब्राइट स्टार-23 के दौरान मिस्र के मिग 29 M और राफेल लड़ाकू विमान को हवा में ही ईंधन उपलब्ध कराया। रविवार को भारतीय वायु सेना को इसकी जानकारी दी गई।
सामने आए वीडियो में, विमान से जुड़ने से पहले ईंधन पाइप को धीरे-धीरे मिग 29 एम की ओर बढ़ाते देखा जा सकता है। इसके तुरंत बाद, पाइप को मध्य हवा में राफेल जेट से जुड़ा हुआ देखा गया। IAF मिग 29 UPG को भी मिशन के हिस्से के रूप में देखा गया। मिस्र के आकाश में दोस्ती का दृश्य...

आईएएफ ने कहा कि एक्सरसाइज ब्राइट स्टार के दौरान मिस्र के आसमान में अटूट दोस्ती का दृश्य दिखया गया, जहां भारतीय वायु सेना के आईएल -78 ने हवा में मिस्र वायु सेना के विमान में ईंधन भरा। वैश्विक रक्षा सहयोग को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम में, भारतीय वायु सेना (आईएएफ) की एक टुकड़ी पिछले महीने अभ्यास ब्राइट स्टार-23 में भाग लेने के लिए मिस्र वायु सेना बेस पहुंची थी।
16 सितंबर तक चलेगा अभ्यास, जानें कौन-कौन भागीदार
रक्षा मंत्रालय ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि भारतीय वायुसेना की टुकड़ी काहिरा (पश्चिम) एयर बेस पर द्विवार्षिक बहुपक्षीय त्रि-सेवा अभ्यास में भाग ले रही है, जो 31 अगस्त को शुरू हुआ और यह 16 सितंबर तक चलेगा। एक्स ब्राइट स्टार-23 में यह भारतीय वायुसेना की पहली भागीदारी है, जिसमें अमेरिका, सऊदी अरब, ग्रीस और कतर की वायु सेना की टुकड़ियां भी भाग ले रही हैं।
भारतीय वायु सेना के दल में 5 मिग-29, 2 आईएल-78, दो सी-130 और दो सी-17 विमान शामिल हैं। भारतीय वायुसेना के गरुड़ विशेष बलों के कर्मियों के साथ-साथ नंबर 28, 77, 78 और 81 स्क्वाड्रन के कर्मी भी अभ्यास में भाग लेंगे। IAF परिवहन विमान भारतीय सेना के लगभग 150 कर्मियों को एयरलिफ्ट प्रदान करेगा।












Click it and Unblock the Notifications