श्रीलंका की चार दिवसीय यात्रा पर एयर चीफ मार्शल बीरेंद्र सिंह धनोवा

एयर चीफ मार्शल बीरेंद्र सिंह धनोवा अपनी इस यात्रा के दौरान श्रीलंका के डिफेंस अधिकारियों से भी मुलाकात करेंगे

नई दिल्ली। एयर चीफ मार्शल बीरेंद्र सिंह धनोवा श्रीलंका की चार दिवसीय यात्रा पर गए है। सोमवार से शुरू हुई इस यात्रा के दौरान एयर चीफ मार्शल बीरेंद्र सिंह धनोवा भारत और श्रीलंका की वायु सेना के बीच परस्पर सहयोग के मुद्दे पर बातचीत करेंगे साथ ही दोनों देशों की वायु सेना के बीच रक्षात्मक सहयोग बढ़ाने को लेकर भी बात होगी।

श्रीलंका की चार दिवसीय यात्रा पर एयर चीफ मार्शल बीरेंद्र सिंह धनोवा

एयर चीफ मार्शल बीरेंद्र सिंह धनोवा अपनी इस यात्रा के दौरान श्रीलंका के डिफेंस अधिकारियों से भी मुलाकात करेंगे और क्षेत्रिय सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर अपनी राय रखेंगे और उनकी राय जानेंगे। रक्षा मंत्रालय की तरफ से जारी प्रेस रिलीज में कहा गया है कि यह यात्रा दोनों देशों की वायु सेना के बीच रक्षा सहयोग बढ़ाने के लिए गति प्रदान करेगी। यह यात्रा दोनों देशों के संबंधों को भी मजबूत करेगा साथ ही दोनों देश किसी तरह की चुनौती से निपटने के लिए मसौदा भी बना पाएंगे।

अपनी इस यात्रा के दौरान वायुसेना प्रमुख ने 14 दिसंबर को श्रीलंका वायुसेना अकादमी की पासिंग परेड की समीक्षा करेंगे। रक्षा मंत्रालय की तरफ से बताया गया है कि यह श्रीलंका वायुसेना के इतिहास में पहला अवसर है जब एक विदेशी वायुसेना के वायु चीफ को प्रतिष्ठित पासिंग परेड की समीक्षा करने के लिए आमंत्रित किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+