एलओसी पर घुसपैठ रोकने के लिए 600 मिनी यूएवी खरीदेगा भारत

नई दिल्ली। पाकिस्तान की तरफ से बढ़ती घुसपैठ की घटनाओं के बीच भारत ने 600 मिनी यूएवी खरीदने का फैसला लिया है। यूएवी मानव रहित आसमान में उड़ने वाली विमान है जो सेना तक खुफिया जानकारी पहुंचाने का काम करती है। भारत पहली बार इतने बड़े स्तर पर यूएवी खरीदने की तैयारी कर रहा है। बताया जा रहा है इन्हें पाकिस्तान और चीन की सीमाओं पर तैनात किया जाएगा।

एलओसी पर घुसपैठ रोकने के लिए 600 मिनी यूएवी खरीदेगा भारत

मिली जानकारी के मुताबिक ये यूएवी पैदल सेना की बटालियन के साथ मिलकर काम करेगी। बता दें कि भारत जिस मिनी यूएवी को खरीदने का प्लान बना रहा है वो लगभग 3 किलोमीटर तक की ऊंचाई पर उड़ान भर सकता है। साथ यह दिन और रात दोनों समय काम कर सकेगा। यह यूएवी हर छोटी से छोटी गतिविधि को रिकॉर्ड करने की क्षमता रखता है।

बता दें कि भारतीय सेना में इन दिनों सैन्य आधुनिकीकरण का कार्य जोरों शोरों पर है। इस मिनी यूएवी को खरीदने के लिए हाल ही में टेंडर निकाला गया था जिसकी प्रकिया पूरी कर ली गई। लगभग 950 करोड़ के इस प्रोजेक्ट की इस खरीदारी से भारतीय सेना सीमा पहले से और ज्यादा मजबूत होगी और पाकिस्तान की तरफ से जारी घुसपैठ की मुंहतोड़ जवाब दे सकेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+