India-France CEO Forum:"जल्द ही तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा भारत", पेरिस में बोले PM मोदी
India-France CEO Forum: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को पेरिस सीईओ फोरम को संबोधित करते हुए भारत और फ्रांस के रिश्तों को और मजबूत करने की बात की। उन्होंने कहा कि भारत और फ्रांस सिर्फ लोकतांत्रिक मूल्यों से ही नहीं जुड़े हैं, बल्कि हमारी दोस्ती की नींव गहरे विश्वास, नवाचार और जन कल्याण की भावना पर आधारित है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "भारत और फ्रांस की साझेदारी केवल दो देशों तक ही सीमित नहीं है। हम वैश्विक समस्याओं और चुनौतियों के समाधान में मिलकर सहयोग दे रहे हैं।" उन्होंने यह भी कहा कि भारत और फ्रांस के बीच यह साझेदारी केवल एक व्यापारिक संबंध से कहीं अधिक है। यह दोनों देशों के प्रतिभाशाली दिमागों का संगम है, जहां नवाचार, सहयोग और उन्नति के मंत्र को अपनाया जा रहा है।

भारत को बताया दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था
इंडिया-फ्रांस सीईओ फोरम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "आप सभी अच्छे से जानते हैं कि पिछले दशक में भारत में जो बदलाव हुए हैं। हमने एक स्थिर और पूर्वानुमानित नीति का ईको-सिस्टम स्थापित किया है। सुधार, प्रदर्शन और परिवर्तन के रास्ते पर चलते हुए, आज भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती हुई मुख्य अर्थव्यवस्था जल्द ही तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रही है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, वैश्श्विविक मंच पर हमारी पहचान अब यह है कि भारत तेजी से एक पसंदीदा वैश्विक निवेश गंतव्य बनता जा रहा है। हमने भारत में सेमीकंडक्टर और क्वांटम मिशन शुरू किया है और हम 'मेक इन इंडिया' और 'मेक फॉर द वर्ल्ड' को रक्षा क्षेत्र में बढ़ावा दे रहे हैं..."
बताया साझेदारी का महत्व
पीएम मोदी ने इस अवसर पर भारत और फ्रांस के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने पर जोर दिया और कहा, "आप सिर्फ बोर्डरूम कनेक्शन बनाने से परे, भारत और फ्रांस के बीच गहरी और सक्रिय साझेदारी को बढ़ावा दे रहे हैं।"
यह भी पढ़ें 'सीमित नहीं रहना चाहिए, एआई का फायदा सभी को मिले' , AI Action Summit में बोले पीएम मोदी












Click it and Unblock the Notifications