भारत पेरिस समझौते का करेगा पालन, कार्बन उत्सर्जन की तीव्रता 35 प्रतिशत होगी कम: प्रकाश जावड़ेकर
नई दिल्ली: केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने गुरुवार को 'इंडिया सीईओ फोरम ऑन क्लाइमेट चेंज' की बैठक में वर्चुअली हिस्सा लिया। इस दौरान पर्यावरण, जंगलों और जलवायु परिवर्तन समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई। साथ ही उन्होंने जलवायु परिवर्तन पर भारत के वादों को हर हाल में पूरा होने की बात कही। साथ ही आश्वासन दिया कि पेरिस समझौते की हर बात पर पूरी तरह से अमल होगा।

Recommended Video
बैठक में जावड़ेकर ने कहा कि जलवायु परिवर्तन एक बहुत महत्वपूर्ण मुद्दा है। जिस पर पूरी दुनिया को साथ आकर काम करना चाहिए। उनके मुताबिक भारत ने पेरिस में घोषणा की थी कि हम कार्बन उत्सर्जन की तीव्रता को 35 प्रतिशत तक कम कर देंगे, उस पर काम जारी है। जलवायु परिवर्तन पर भारत लगातार बात कर रहा है। भारत कार्रवाई और योगदान में 2 डिग्री का अनुपालन करता है। हम विश्व नेताओं और अन्य देशों से बात करने और पेरिस समझौते के अनुपालन के लिए कह रहे हैं।
कोरोना पर कही ये बात
इस बैठक में कोरोना वायरस पर भी बात हुई। जिस पर जावड़ेकर ने कहा कि भारत में कोरोना वायरस का पीक खत्म हो चुका है। ऐसे में अब कोरोना की दूसरी लहर आने की उम्मीद नहीं है। उनके मुताबिक भारत दुनिया को ये सिखाएगा कि कैसे कोरोना महामारी से लड़ा जाए। मौजूदा वक्त में भारत में 83 लाख मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें से 1.24 लाख की मौत हुई है, जबकि 77.10 लाख लोग ठीक हो चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications