उपराष्ट्रपति नायडू की पाकिस्तान को चेतावनी- हमला करने पर ऐसा जवाब देंगे, कि भूल नहीं पाओगे

नई दिल्ली: उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने शुक्रवार को पाकिस्तान पर बड़ा हमला बोला। नायडू ने कहा कि भारत गंभीर उकसावे के बावजूद संयम से काम कर रहा है। लेकिन अगर हमला किया जाता है तो भारत ऐसा जवाब देगा कि भूल नहीं पाओगे। गौरतलब है कि मोदी सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के बाद भारत पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर है।

नायडू की पाकिस्तान को चेतावनी

नायडू की पाकिस्तान को चेतावनी

वेंकैया नायडू ने ये बयान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अपने कार्यकाल के दूसरे साल में दिए गए भाषणों के संग्रह के विमोचन के अवसर पर ये टिप्पणी की। शांतिपूर्ण तरीकों से देश की संप्रभुता की रक्षा की भारत की प्रतिबद्धता को लेकर किताब के एक अंश का हवाला देते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि भारत हमेशा शांति और सहयोग के मूल्यों का सख्ती से पालन करता रहा है। इसके साथ उन्होंने चेतावनी भी दी कि भारत अपने खिलाफ होने वाले किसी भी आक्रामक कृत्य का मुंहतोड़ जवाब देगा।

'भारत कभी आक्रामक नहीं रहा'

'भारत कभी आक्रामक नहीं रहा'

नायडू ने कहा कि अगर आप भारत के इतिहास से गुजरेंगे तो वो कभी आक्रामक नहीं रहा, उसने कभी भी किसी देश पर हमला नहीं किया, जिसे विश्वगुरू के तौर पर जाना जाता था। दूसरों से बहुत पहले भारत की जीडीपी अधिकतम थी। इसके बावजूद भारत ने कभी भी किसी देश पर हमला नहीं किया। यदि आप सद्भाव में रहना चाहते हैं, तो शांति के साथ रहना चाहिए और साथ मिलकर काम करना चाहिए, और फिर एक साथ आगे बढ़ना चाहिए। यही भारत का दर्शन है।

'आतंकियों से बचाने के लिए दृढ़ संकल्पित'

'आतंकियों से बचाने के लिए दृढ़ संकल्पित'

वहीं शनिवार एनएसए अजित डोभाल ने कहा कि हम पाकिस्तानी आतंकवादियों से कश्मीरियों की जिंदगी की रक्षा के लिए दृढ़ संकल्पित हैं। इसके लिए भले ही हमें प्रतिबंध लगाने पड़ें। आतंक एकमात्र साधन है जिसके सहारे पाकिस्तान यहां अशांति पैदा करता है। उन्होंने आगे कहा कि पाकिस्तान के संचार टावरों से मैसेज भेजने की कोशश की जा रही है, जिसे इंटसेप्ट किया गया है। इसमें पाकिस्तान की संदिग्ध अथॉरिटीज अपने लोगों से बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सेना द्वारा अत्याचार का कोई सवाल नही हैं, क्योंकि स्थानीय पुलिस और केंद्रीय बल ही सार्वजनिक व्यवस्था को संभाल रहे हैं।सेना केवल आतंकवादियों से लड़ने के लिए है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+