VIDEO जारी कर बोले पीएम मोदी- फिर मुस्कुराएगा इंडिया और फिर जीत जाएगा इंडिया
नई दिल्ली। पूरी दुनिया आज विश्व स्वास्थ्य दिवस मना रही है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे स्वास्थ्य कर्मचारियों का आभार जताया है। उन्होंने लोगों से सामाजिक दूरी का पालन करने का आग्रह किया है। इसके अलावा प्रधानमंत्री ने एक वीडियो भी शेयर किया है। जिसमें फिल्म जगत के अभिनेता और अभिनेत्री नजर आ रहे हैं। पीएम मोदी ने मोदी ने ट्वीट कर कहा 'भारत इससे लड़ेगा। फिर मुस्कुराएगा इंडिया और फिर जीत जाएगा इंडिया...। उन्होंने ट्वीट के साथ 'मुस्कुरायेगा इंडिया' वीडियो भी जारी किया।

उन्होंने कहा, 'आज विश्व स्वास्थ दिवस पर हम न केवल एक दूसरे के अच्छे स्वास्थ्य की कामना करें बल्कि कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई की अगुवाई करने वाले डॉक्टरों, नर्सों, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य कर्मियों के प्रति आभार प्रकट करने के संकल्प को दोहरायें। प्रधानमंत्री ने उम्मीद जताई की यह दिन लोगों को अपनी निजी फिटनेस पर ध्यान देने के लिए प्रेरित करेगा। उन्होंने कहा, 'विश्व स्वास्थ्य दिवस के दिन आइए हम यह भी सुनिश्चित करें कि हम सामाजिक दूरी जैसे नियमों का पालन करें जो हमारे स्वयं के जीवन के साथ-साथ दूसरों के जीवन की रक्षा करेंगे।
उम्मीद करता हूं कि यह दिन हमें सालभर व्यक्तिगत फिटनेस पर ध्यान केंद्रित करने की ओर प्रेरित करेगा, जो हमारे समग्र स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करेगा।' प्रधानमंत्री ने फिल्म जगत द्वारा बनाए वीडियो को भी शेयर किया। जिसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'फिर मुस्कुराएगा इंडिया... फिर जीत जाएगा इंडिया। इस वीडियो में फिल्म जगत के सितारों के साथ क्रिकेट खिलाड़ी शिखर धवन भी नजर आ रहे हैं। गाने में लोगों से कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में एकजुट होने के लिए और घर के अंदर रहने के लिए कहा गया है।












Click it and Unblock the Notifications