अगले 8 सालों में चीन को पीछे छोड़ देगा भारत, बन जाएगा सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला देश

नई दिल्ली। सोमवार को जारी हुई संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट के अनुसार 2050 तक विश्व की जनसंख्या में 9.7 अरब की बढ़त होगी। यानी इस शताब्दी के अंत तक 11 अरब के साथ विश्व की जनसंख्या अपने शीर्ष पर होगी। वहीं ये भी जानकारी है कि अगले 8 सालों में भारत चीन को पीछे छोड़ते हुए विश्व का सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश हो जाएगा।

 घटेगा वैश्वित फर्टिलिटी रेट

घटेगा वैश्वित फर्टिलिटी रेट

वैश्विक फर्टिलिटी रेट जो कि 1990 में 3.2 बर्थ प्रति महिला था वह 2019 तक घटकर 2.5 बर्थ प्रति महिला रह गया है। वहीं 2050 तक इस दर के 2.2 तक आ जाने का संभावना है। वहीं भारत की बात करें तो फिलहाल यहां का फर्टिलिटी का रेट 2.2 बर्थ प्रति महिला है। नौ देश ऐसे हैं जो अब से 2050 तक विश्व की आधी जनसंख्या का कारण बनेंगे। इसमें नाइजीरिया, पाकिस्तान, कांगो, यूथोपिया, तंजानिया, इंडोनेशिया, इजिप्ट और अमेरिका शामिल हैं।

7.4 वर्ष पीछे है कम विकसित देशों में जीवन प्रत्याशा

7.4 वर्ष पीछे है कम विकसित देशों में जीवन प्रत्याशा

संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट की माने तो- '2019 में कम विकसित देशों में जन्म के समय जीवन प्रत्याशा वैश्विक औसत से 7.4 वर्ष पीछे है, जो बड़े पैमाने पर बच्चे और मातृ मृत्यु दर के लगातार उच्च स्तर के साथ-साथ हिंसा, संघर्ष और एचआईवी महामारी के निरंतर प्रभाव के कारण है।'

2050 तक दोगुनी हो जाएगी इस देश की आबादी

2050 तक दोगुनी हो जाएगी इस देश की आबादी

रिपोर्ट के अनुसार सब-सहारा अफ्रीका की आबादी साल 2050 तक दोगुनी हो जाएगी। यहां लगभग 99 प्रतिशत आबादी बढ़ेगी। वहीं वो देश जहां इस दौरान आबादी बहुत अधिक नहीं बढ़ेगी उसमें आस्ट्रेलिया/न्यूजीलैंड को छोड़कर ओसीनिया (56%), नॉर्दन अफ्रीका और वेस्टर्न एशिया (46%), आस्ट्रेलिया /न्यूजीलैंड (28%), सेंट्रल व साउदर्न एशिया (25%), लेटिन अमेरिका और कैरिबियन (18%), ईस्टर्न व साउथ ईस्टर्न एशिया (3%) और यूरोप और नार्दन अमेरिका (2%) शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- 'जब तक एक लाख युवा 5 बच्चे पैदा करने की शपथ नहीं लेते, आमरण अनशन नहीं तोड़ूंगा'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+