Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

26/11: विदेश मंत्री सुषमा स्‍वराज ने अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोंपेयो के बयान का स्‍वागत किया, पाकिस्‍तान से की है आतंकियों को सजा देने की मांग

नई दिल्‍ली। भारत ने मुंबई आतंकी हमलों की 10वीं बरसी पर दिए गए अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोंपेयो के बयान का स्‍वागत किया है। विदेश मंत्रालय की ओर से विदेश मंत्री सुषमा स्‍वराज की आधिकारि‍क प्रतिक्रिया जारी की गई है। आपको बता दें कि 26 नवंबर 2008 को पाकिस्‍तान से आए लश्‍कर-ए-तैयबा के 10 आतंकियों ने एक के बाद एक हमलों से मुंबई को दहला कर रख दिया था। करीब 60 घंटे के युद्ध के बाद मुंबई को आतंकियों से आजाद कराया जा सका था। इस हमले की साजिश पाकिस्‍तान के कराची में हुई थी और लश्‍कर का सरगना हाफिज सईद इसका मास्‍टरमाइंड था।

mumbai-attacks-350

अमेरिका ने घोषित किया 35 करोड़ का ईनाम

विदेश मंत्री सुषमा स्‍वराज ने पोंपेयो के बयान पर आधिकारिक प्रतिक्रिया दी है। स्‍वराज ने कहा, 'मैं अमेरिका के विदेशमंत्री माइक पोंपेयो की ओर से मुंबई आतंकी हमलों की 10वीं बरसी पर आए उस बयान का स्‍वागत करती हूं जिसमें पाकिस्‍तान से इन हमलों में शामिल आतंकियों को सजा देने की बात कही गई है।' सोमवार को ही अमेरिका की ओर से हमलों की साजिश रचने वालों की जानकारी देने वालों के लिए पांच मिलियन डॉलर यानी 35 करोड़ रुपए का ईनाम घोषित किया गया है। अमेरिका ने यह ईनाम ऐसे लोगों के लिए रखा है जिनकी जानकारी साजिश रचने वालों की गिरफ्तारी और साजिश रचने वाले व्‍यक्ति का दोष साबित करने में मदद करेगी। मुंबई पर आज से 10 वर्ष पहले लश्‍कर के 10 आतंकियों की टीम ने हमलों को अंजाम दिया। इन हमलों ने भारत की आर्थिक राजधानी को हिलाकर रख दिया था। हमलों में 164 व्‍यक्तियों की मौत हुई थी जिसमें छह अमेरिकी नागरिक भी शामिल थे। यह भी पढ़ें-26/11: साजिश रचने वालों के बारे में बताने पर अमेरिका देगा 35 करोड़ रुपए

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+