टीम इंडिया को सपोर्ट करने दुबई पहुंचे सुधीर, धोनी के फैन ने मांगी पाकिस्तान की जीत की दुआ

नई दिल्ली, अक्टूबर 24। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में 5 साल के बाद भारत-पाकिस्तान का हाईवोल्टेज मुकाबला आज होने जा रहा है। इससे पहले ये दोनों टीमें 2019 वर्ल्ड कप में आखिरी बार भिड़ी थीं, जहां पाकिस्तान को हार का सामना करना पड़ा था। पूरे 2 साल के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच को लेकर फैंस भी बहुत एक्साइटेड हैं और अपनी-अपनी टीमों का हौंसला बढ़ाने के लिए दुबई पहुंच चुके हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के फैन सुधीर भी अपनी टीम का उत्साह बढ़ाने के लिए दुबई पहुंच गए हैं। उन्होंने कहा है कि पाकिस्तान के खिलाफ भारत की जीत का रिकॉर्ड जारी रहेगा और इस बार फिर से हम 2007 की जीत को दोहराएंगे, मैं पूरे उत्साह के साथ यहां टीम का हौसला बढ़ाने आया हूं।

Indian team supporter Sudhir

धोनी के फैन ने मांगी पाकिस्तान की जीत की दुआ

वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तानी फैन मोहम्मद बशीर भी अपनी टीम की जीत की दुआ कर रहे हैं। उन्होंने कहा है कि मुझे बहुत खुशी है कि भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच हो रहा है, मैं दिल से दुआ करता हूं कि पाकिस्तान आज जीते और मुझे पूरा विश्वास है कि आज पाकिस्तान जरूर जीतेगा ताकि हमें भी जीत का जश्न मनाने का मौका मिले। आपको बता दें कि मोहम्मद बशीर भले ही पाकिस्तान की जीत की दुआ कर रहे हों, लेकिन वो एमएस धोनी के बहुत बड़े फैन हैं।

र्ल्ड में भारत से नहीं जीता पाकिस्तान

आपको बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप में आज भारत और पाकिस्तान दोनों ही टीमों का आगाज होगा। टी 20 वर्ल्ड कप में ये रिकॉर्ड रहा है कि भारत के खिलाफ पाकिस्तान अभी तक एक भी मैच नहीं जीत सका है। टी20 वर्ल्ड कप में दोनों टीमों के बीच 5 मैच हुए हैं और सभी भारत ने जीते हैं। वहीं ये रिकॉर्ड 50-50 वर्ल्ड कप में भी बरकरार है। भारत चाहेगा कि ये रिकॉर्ड बरकरार रहे। तो वहीं पाकिस्तान भी इस रिकॉर्ड को तोड़ने की कोशिश में रहेगा।

ये भी पढ़ें: आज होगा क्रिकेट का सबसे ब्लॉकबस्टर मुकाबला, भारत मजबूत तो पाकिस्तान भी कम खतरनाक नहीं

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+