IND vs PAK: भारतीय टीम ने पाकिस्तान के उड़ाए छक्के, जम्मू की सड़कों पर लगे जय श्री राम, वंदे मातरम् के नारे
IND vs PAK: एशिया कप 2025 के सुपर फोर में भारत ने पाकिस्तान को छह विकेट से करारी शिकस्त देकर फाइनल की राह आसान कर ली है। इस रोमांचक मुकाबले में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 171 रन का लक्ष्य रखा था, जिसे भारतीय बल्लेबाजों ने बखूबी हासिल कर लिया। भारत का अगला मैच 24 सितंबर को बांग्लादेश के साथ होगा।
भारत की इस शानदार जीत के बाद हर भारतीय का चेहरा एक बार खिल उठा है, मानो एक बार फिर हमारे खिलाडि़यों ने खेल के मैदान पर पाकिस्तानियों से बदला ले लिया हो। भारतीय टीम की जीत पर देश भर में जश्न मनाया जा रहा है। रात 12 बजे जब भारत ने पाकिस्तानी टीम के छक्के छुड़ाकर उसको अपने घुटनों पर ली दिया तो जम्मू-कश्मीर के लोग खुशी से झूम उठे।

जम्मू में वंदे मातरम और जय श्री राम के लगाए नारे
भारत बनाम पाकिस्तान सुपर 4 एशिया कप 2025 में पाकिस्तान के खिलाफ भारत की जीत मनाने के लिए जम्मू में रात को लोग सड़कों पर बाहर निकल आए। जय श्री राम, भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाने लगे। इस मौके पर लोगों ने पटाखे फोड़े और अपनी लाइसेंसी बंदूकों में हवाई फायरिंग की। इसके साथ ही सड़कों पर लोग नाचते नजर आए।
नागपुर में भारतीय क्रिकेट टीम के प्रशंसक तिरंगा लहराते हैं और 'भारत माता की जय' के नारे लगाते हुए नजर आए।
गुजरात के वडोदरा के निवासियां ने तिरंग लहाते हुए पाकिस्तान के खिलाफ भारत की जीत का जश्न मनाया।
बिहार के लोग सड़कों पर उतर आए और हाथ में तिरंगा लहराया और पटाखे फोड़ कर जश्न मनाया।
प्रयागराज में भारत की जीत का जश्न मनाया गया। भारतीय क्रिकेट टीम के एक युवा प्रशंसक, देव चक्रवर्ती ने कहा, "हम बहुत खुश हैं कि हमारा भारत जीत गया... हमने पटाखे फोड़े, गाना गाया, नाचा और मिठाइयाँ बांटी।"
मुंबई में किक्रेट प्रशंसकों ने सड़कों पर उतर कर जश्न मनाया और आतिशबाजी की। भारतीय क्रिकेट टीम के एक प्रशंसक ने कहा, "पूरा देश खुशी से झूम रहा है... आखिरी क्षणों में लगाया गया छक्का और चौका शानदार था। भारत को सलाम।"
प्रयागराज में भारतीय क्रिकेट टीम के एक प्रशंसक ने कहा, "पूरा देश खुशियों से झूम रहा है... आखिरी छक्का और चौका शानदार था। भारत को सेल्यूट ।"












Click it and Unblock the Notifications