प्रीति नारायण की गुगली से चारों खाने चित्त हो गए थे शतकवीर अश्नीन, क्रिकेट ग्राउंड पर किया था प्रपोज

India vs England 2nd Test: Ravichandran Ashwin Hits Fifth Test Hundred : Read His Cute Love Story: इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में भारत के स्टार क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन ने अपने टेस्ट करियर का 5वां शतक लगाया है। आर अश्विन के इस शतक के साथ ही भारतीय टीम की इस मैच में पकड़ मजबूत हो गई है। शांत, सौम्य लेकिन धाकड़ खिलाड़ी रविचंद्रन ने एक बार फिर से खुद को सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर साबित किया है। होम ग्राउंड पर खेलते हुए आर अश्विन ने 148 गेंदों में शानदार 106 रन बनाए। मालूम हो कि इससे पहले अश्विन ने पहली पारी में पांच विकेट भी लिए थे।

रविचंद्रन अश्विन ने अपने टेस्ट करियर का 5वां शतक लगाया

रविचंद्रन अश्विन ने अपने टेस्ट करियर का 5वां शतक लगाया

चलिए इसी क्रम में आपको अश्विन की कुछ निजी जिंदगी के बारे में बताते हैं क्योंकि मौका भी वैलेंनटाइन वीक का ही है। हालांकि 14 फरवरी बीत चुकी है लेकिन अश्विन के खेल ने उनके फैंस को एक बार फिर से उनसे मोहब्बत करने पर विवश कर दिया है लेकिन यहां हम आपको बताते हैं उनकी रीयल वैलेंनटाइन यानी उनकी पत्नी प्रीति नारायण के बारे में, जिनसे अश्निन बेइंतहा मोहब्बत करते हैं।

प्रीति की नजरों ने किया 'क्लीन बोल्ड'

अपनी स्पिन की छनछनाती गेंदों से बल्लेबाजों को चारों खाने चित्त करने वाले अश्विन खुद प्रीति की नजरों से 'क्लीन बोल्ड' हो चुके हैं, वो भी बचपन में, जी हां अश्विन और प्रीति बचपन के साथी हैं।

अश्विन और प्रीति नारायण दोनों बचपन के हैं साथी

अश्विन और प्रीति नारायण दोनों बचपन के हैं साथी

बता दें कि आर. अश्विन ने अपनी कॉलेज की दोस्त प्रीति नारायण से 13 नवंबर, 2011 को शादी की थी। दोनों एक-दूसरे को बचपन से जानते थे और स्कूल में साथ पढ़े थे लेकिन इनकी दोस्ती प्रेम में तब बदली जब ये दोनों कॉलेज में साथ आए।

क्रिकेट ग्राउंड पर किया था प्रपोज

क्रिकेट ग्राउंड पर किया था प्रपोज

वैसे अश्विन के लिए पहला प्यार क्रिकेट ही है, ये बात प्रीति जानती थीं लेकिन उन्हें ये नहीं पता था कि अश्विन उनसे अपने दिल की बात क्रिकेट ग्राउंड पर ही करेंगे। दरअसल साल 2011 के वर्ल्ड कप से पहले अश्विन प्रीति को अपने बचपन के उस क्रिकेट ग्राउंड ले गए, जहां से उन्होंने अपने क्रिकेट के सफर की शुरुआत की थी, उसी जगह उन्होंने प्रीति से अपनी मोहब्बत का इजहार करते हुए पूछा था-Will You marry me?,जिसे सुनते ही प्रीति ने 'हां' बोल दिया था।

अश्विन और प्रीति दोनों ने इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन किया

अश्विन और प्रीति दोनों ने इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन किया

दोनों की फैमिली एक-दूसरे को पहले से जानती थी इसलिए दोनों की शादी में कोई अड़चन नहीं आई। आपको बता दें कि अश्विन और प्रीति दोनों ने इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन किया है। बेहद खूबसूरत प्रीति नारायण दक्षिण भारत के एक मध्यम-वर्गीय परिवार से आती हैं।

दो बेटी के पिता हैं आर अश्विन

दोनों की शादी बहुत ही सादे ढंग से पारंपरिक अंदाज में परिवार, रिश्तेदार और मित्रों के बीच हुई थी लेकिन इसके बाद प्रीति और अश्विन ने टीम इंडिया के साथी क्रिकेटरों के लिए कोलकाता में शादी की पार्टी दी थी। दोनों को शादी से दो बच्चियां हैं। बड़ी बेटी का नाम अकीरा और दूसरी का नाम आध्या है। मालूम हो कि अश्विन की पत्नी प्रीति और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी एक-दूसरे की क्लोज फ्रेंड्स हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+