अमेरिका दुनिया का सबसे बड़ा आतंकी, भारत के साथ मिलकर पाकिस्‍तान को घेर रहा है: हाफिज सईद

नई दिल्‍ली। मुंबई हमलों का मास्‍टरमाइंड, जमात उद दावा का सरगना और दुनिया का मोस्‍ट वांटेड आतंकवादी हाफिज सईद ने अमेरिका को ही दुनिया का सबसे बड़ा आतंकी बताया है। मरकज अल क‍दसिया मस्जिद में जुम्‍मे की नमाज के बाद हाफिज सईद ने अपने समर्थकों को संबोधित किया। इस संबोधन में उसने पाकिस्‍तानी नेताओं की भी जमकर क्‍लास ली। हाफिज सईद ने नेताओं पर अमेरिका के साथ ही अन्‍य पश्चिमि देशों के आदेशों का पालन करने का अरोप लगाया है। हाफिज सईद ने कहा कि पाकिस्‍तान अमेरिका की मदद कर रहा है, जो दुनिया का सबसे बड़ा आतंकवादी है।

 अमेरिका दुनिया का सबसे बड़ा आतंकी, भारत के साथ मिलकर पाकिस्‍तान को घेर रहा है: हाफिज सईद

अमेरिका हर साल हो रही लाखों लोगों की हत्या में शामिल है और अब आतंक के पनाहगारों की गिरफ्तारी की मांग कर रहा है।' सईद ने आगे कहा कि अफगानिस्तान पर ड्रोन हमले करने के लिए पाकिस्तान अमेरिका को अपनी धरती का इस्तेमाल करने दे रहा है। सईद ने आगे कहा कि पाकिस्तान के शासक यह सोचकर चुप हैं कि अमेरिका खुश है। अफगानिस्तान में अपनी हार का ठीकरा अमेरिका ने पाकिस्तान पर फोड़ा है और 33 अरब डॉलर की मदद पर रोक लगा दी। अमेरिका की हार के लिए न तो अफगान तालिबान जिम्मेदार है और न ही अफगान मुजाहिदीन।

'पाकिस्तान टुडे' के मुताबिक, जेयूडी चीफ ने इस दौरान भारत के खिलाफ भी बयानबाजी की। सईद ने अमेरिका और भारत पर पाकिस्तान को घेरने का आरोप लगाया। सईद ने कहा कि बलूचिस्तान प्रांत को खासतौर पर आतंकवादी गतिविधि के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। इतना ही नहीं सईद ने यह भी कहा कि भारत ही सीमा पर फायरिंग करता है और पाकिस्तान के खिलाफ षड्यंत्र रचने के लिए अफगानिस्तान की धरती का इस्तेमाल करता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+