India-US Tariff War: 'ट्रंप के आगे झुकने का नहीं' टैरिफ वॉर के बीच पीयूष गोयल का अमेरिका को कड़ा संदेश
India-US Tariff War: अमेरिका और भारत के बीच बढ़ते टैरिफ वॉर ने दोनों देशों के रिश्तों में नई तनातनी पैदा कर दी है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने हाल ही में भारतीय उत्पादों पर 50% आयात शुल्क लगा दिया, जिससे भारत के निर्यात क्षेत्र को बड़ा झटका लगा है।
अब ट्रंप के इस टैरिफ पर केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल (Piyush Goyal) ने प्रतिक्रिया देते हुए साफ कहा दिया कि भारत किसी के आगे "न झुकेगा और न ही कमजोर दिखाई देगा।" गोयल ने जोर देकर कहा कि भारत अब नए-नए वैश्विक बाजारों पर फोकस करेगा और हर हाल में निर्यात को बढ़ावा देगा।

बता दें अमेरिका और भारत के बीच यह ट्रेड डिस्प्यूट सिर्फ आर्थिक नहीं बल्कि रणनीतिक स्तर पर भी चुनौती माना जा रहा है, क्योंकि इसका सीधा असर भारत के प्रमुख व्यापारिक क्षेत्रों जैसे- टेक्सटाइल, सी-फूड और ज्वैलरी-पर पड़ रहा है।
Trump 50% Tariff: ट्रंप का 50% टैरिफ और भारत का जवाब
डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में भारत से अमेरिका जाने वाले कई उत्पादों पर 50% आयात शुल्क लगा दिया है। यह कदम अमेरिका द्वारा रूस पर दबाव बनाने की रणनीति का हिस्सा बताया जा रहा है, क्योंकि भारत ने बीते समय में बड़ी मात्रा में रूसी तेल खरीदा था। टैरिफ लागू होने के बाद से दोनों देशों के बीच व्यापारिक रिश्तों में तनाव बढ़ गया है।
भारत ने इन शुल्कों को पहले ही "अनुचित, अन्यायपूर्ण और गैर-तर्कसंगत" करार दिया था। अब केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत अपने उद्योगों को संरक्षण देगा और हर हाल में नए बाजारों में प्रवेश कर वहां हिस्सेदारी बनाएगा।
Piyush Goyal statement: "झुकेंगे नहीं, निर्यात बढ़ेगा" - पीयूष गोयल
नई दिल्ली में एक निर्माण उद्योग कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गोयल ने कहा कि भारत न तो किसी के आगे झुकेगा और न ही कमजोर दिखेगा। हम एकजुट होकर नए बाजारों पर कब्जा करेंगे। उन्होंने भारतीय व्यापारियों को यह भी भरोसा जताया कि सरकार जल्द ही हर सेक्टर के समर्थन और निर्यात को बढ़ावा देने के लिए कई कदमों की घोषणा करेगी। गोयल ने कहा - "मुझे पूरा विश्वास है कि इस साल भारत का निर्यात 2024-25 के आंकड़ों को पार कर जाएगा।"
What is India US tariff war: क्या है अमेरिका-भारत ट्रेड वॉर ?
देखिए अमेरिका और भारत के बीच कृषि व डेयरी उत्पादों की मार्केट एक्सेस पर लंबे समय से मतभेद जारी हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप जब से दूसरी बार सत्ता में आए हैं वो चाहते हैं कि अमेरिकी कंपनियों को भारतीय बाजार में अधिक पहुंच मिले।
वहीं प्रधानमंत्री मोदी भारतीय किसानों की सुरक्षा को लेकर दृढ़ हैं और उन्होंने साफ कहा है कि वह किसी भी दबाव में झुकेंगे नहीं। मोदी ने यहां तक कहा कि भारत आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ेगा और 'स्वदेशी' अभियान को मजबूत करेगा।
भारतीय व्यापारियों का क्या है हाल?
व्यापारिक विशेषज्ञों की मानें तो अमेरिका भारत का सबसे बड़ा निर्यात गंतव्य है। 2024 में भारत ने अमेरिका को लगभग $87.3 बिलियन का निर्यात किया था। लेकिन 50% टैरिफ को कई विशेषज्ञ लगभग व्यापार प्रतिबंध (Trade Embargo) के बराबर मान रहे हैं। भारत में टेक्सटाइल, सी-फूड और ज्वैलरी के निर्यातकों को पहले ही बड़े नुकसान झेलने पड़े हैं।
भारतीय हीरा व्यापारियों को भी 50% टैरिफ की मार झेलनी पड़ रही है। अब टैरिफ लगने के कारण अमेरिका में कई ऑर्डर रद्द हो चुके हैं। इसका सीधा फायदा कंपटीटिव देशों जैसे बांग्लादेश और वियतनाम को हो रहा है। उद्योग जगत को डर है कि आने वाले महीनों में भारी पैमाने पर नौकरियां जा सकती हैं।
डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ ने भले ही भारत-अमेरिका के रिश्तों में तनाव पैदा किया हो, लेकिन भारत ने साफ संदेश दिया है कि वह वैश्विक व्यापार में अपनी पकड़ बनाएगा और नए बाजारों को तलाश कर आगे बढ़ेगा। आने वाले दिनों में सरकार की ओर से निर्यातकों के लिए राहत पैकेज और नई नीतियों की घोषणा होने की उम्मीद है।
-
Iran US Talk Fail: फंस गया अमेरिका? शांति समझौते की जरूरत ईरान से ज्यादा ट्रंप को? 4 प्वाइंट्स में समझें -
JD Vance PC Highlights: 'बुरी खबर हम किसी नतीजे पर नहीं पहुंचे', 21 घंटे की महावार्ता के बाद बोले जेडी वेंस -
US Iran War: 'होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों से टोल वसूलना बंद करो', ट्रंप ने दी ईरान को धमकी, 10 बड़े अपडेट












Click it and Unblock the Notifications