Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Opinion Poll: अभी लोकसभा चुनाव हुए तो कर्नाटक में भाजपा को कितनी मिलेगी सीटें, क्‍या बदलेगी तस्‍वीर

अगर अभी लोकसभा चुनाव हुए तो कर्नाटक में भाजपा को कितनी मिलेगी सीटें, क्‍या बदलेगी तस्‍वीर

Opinion Poll: कर्नाटक में मई महीने में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने बंपर जीत हासिल कर भाजपा को सत्‍ता से बेदखल कर दिया था। कर्नाटक में बुरी तरह हारने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने पूरा दक्षिण भारत गवां दिया क्‍योंकि साउथ का एकमात्र स्‍टेट कर्नाटक ही भाजपा के पास था।

bjp

वहीं अभी अगर लोकसभा चुनाव 2024 होते हैं तो कर्नाटक में भाजपा का क्‍या होगा हाल? क्‍या तस्‍वीर बदलगी, वोटरो का मूड जानने के लिए इंडिया टीवी-सीएनएक्स ओपिनियन ने एक सर्वे करवाया जिसमें जानिए क्‍या नतीजे आए?

किस पार्टी को सबसे अधिक मिलेगी लोकसभा सीटें

इंडिया टीवी-सीएनएक्स ओपिनियन के मुताबिक, अगर कर्नाटक में आज 2024 के लोकसभा चुनाव होते हैं तो भारतीय जनता पार्टी (BJP) को 20 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है वहीं कांग्रेस को 7 सीटें और कर्नाटक की सबसे बड़ी क्षेत्रीय पार्टी जेडीएस (जनता दल सेक्युलर) को सिर्फ 1 सीट मिल सकती है।

पार्टियों की वोट शेयर क्‍या होगा

ओपिनियन पोल के परिणाम के अनुसार भाजपा को 47 प्रतिशत वोट, कांग्रेस को 40 प्रतिशत वोट और जेडीएस को सिर्फ 9 फीसदी वोट मिलने की संभावना है। मजेदार बात ये है के कांग्रेस शासित प्रदेश में कांग्रेस केवल 7 सीटें ही जुटा पाएगी।

2019 में कर्नाटक किसे मिली थी सबसे अधिक सीटें

2019 के लोकसभा चुनावों में, कुल 28 सीटों में से भारतीय जनता पार्टी ने 25 सीटों पर जीत हासिल की थी वहीं कांग्रेस को केवल एक सीट हासिल हुई थी। वहीं जनता दल सेक्‍युलर (जेडीएस) और निर्दलीय को भी 1-1 सीट हासलि हुई थी।

कितने वोटरों ने लिया इस सर्वेक्षण में हिस्‍सा

यह अनुमान भारत भर के 44,548 मतदाताओं के बीच किए गए सर्वे पर आधारित है। इस सर्वेक्षण में 23,871 पुरुष और 20,677 महिलाएं शामिल हैं।

जानें क्‍या पूछा गया था सवाल

अगर अभी लोकसभा चुनाव होते हैं तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन विपक्षी गठबंधन भारत पर मजबूत बढ़त हासिल करेगा?

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+