भारत: सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल के दो सफल परीक्षण
बालासोर, 30 मार्च: सीमा पर पड़ोसी देशों से चल रही तनातनी के बीच भारत रक्षा के क्षेत्र में मजबूती से कदम बढ़ा रहा है। आत्मनिर्भर भारत के तहत देश लगातार अपने सैन्य शक्ति को मजबूत करने में लगा है। हाल ही में सतह से सतह पर मार करने वाली ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया था। वहीं अब बुधवार को सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम का दो बार सफल परीक्षण किया गया है।

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) के अधिकारी के मुताबिक भारत ने आज ओडिशा के बालासोर तट पर मध्यम दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल सिस्टम के वायु रक्षा प्रणालियों के दो सफल परीक्षण किए हैं। DRDO अधिकारी ने बताया कि यह सिस्टम भारतीय सेना का हिस्सा है। इससे पहले 27 मार्च को भी ऐसा ही परीक्षण किया गया था। वहीं अब मिसाइल का दो बार परीक्षण किया गया और मिसाइल ने बहुत दूर से टारगेट पर पर अचूक निशाना लगाया।
Recommended Video
बता दें कि इससे पहले भारत ने 23 मार्च को जमीन से जमीन पर हमला करने वाली ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का सफल टेस्ट किया था, जिसको अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में किया गया था। मालूम हो कि भारत डिफेंस सेक्टर पर लगातार फोकस करते हुए खुद को मजबूत करने में लगा हुआ है। गौर करने वाली बात यह है कि पिछले आठ सालों में भारत के हथियार निर्यात में 6 गुना इजाफा हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications