India Today-Axis My India: मेघालय में सरकार बनाने में होगी कड़ी टक्कर, जानें किसका पड़ला रहेगा भारी ?
India Today-Axis My India: मेघालय में सरकार बनाने के लिए पार्टियों के बीच कड़ी टक्कर होने के आसार नजर आ रहे हैं।

India Today-Axis My India: मेघालय में सोमवार को वोटिंग संपन्न हो चुकी है। 60 सदस्यों वाली मेघालय विधानसभा में अगली सरकार किसी पार्टी की बनेगी इसका परिणाम तो दो मार्च को आएगा। वहीं मेघालय में आज वोटिंग समाप्त होने के बाद अलग- अलग एजेंजियां एक्जिट पोल जारी कर रहीं है। इंडिया टुडे ने भी मेघालय का एगिजट पोल जारी किया है। हालांकि एग्जिट पोल के जरिए इस बार का अनुमान लगाया जा सकता है कि चुनाव में जनता का मूड क्या है और किस राजनीतिक पार्टी को कितनी सीटें मिलने का अनुमान है। जानिए इंडिया टुडे का एग्जिट पोल मेघालय में किस पार्टी की सरकार बनने का दावा कर रहा है?
इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया के अनुसार मेघालय में किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिल रहा है। इसके अनुसार मेघालय में एनपीपी को 18 से 24 सीटों पर जीत मिलने का अनुमान है। वहीं कांग्रेस पार्टी को 6 से 12 सीटों पर जीत मिलने की संभावना जताई है। वहीं भाजपा को 4 से 8 और अन्य को 4 से 8 सीटों पर जीत हासिल करने का अनुमान लगाया है।
जी न्यूज मैट्रिज एग्जिट पोल के मुताबिक
एनपीपी को 21-26 सीटें, कांग्रेस 3-6, भाजपा 6-11, टीएमसी को 8-1 यूडीपी 5-6 जबकि अन्य को 6-14 सीटें मिलने का अनुमान व्यक्त किया है।
आज तक एक्सिस माय इंडिया के मुताबिक
एनपीपी को 18-24 , कांग्रेस 6-12, भाजपा 4-8 टीएमसी 5-9 यूडीपी 8-12 और अन्य को 4-8 मिलेंगी।
इंडिया न्यूज- जन की बात एक्जिट पोल के मुताबिक
एनपीपी को 11-16, कांग्रेस को 11-6, भाजपा को 3-7, टीएमसी 14-9 यूपीपी 10-14 और अन्य को 5-12 सीटें मिलने का अनुमान व्यक्त किया है।
Time Now-ETG Research exit poll के मुताबिक
में एनपीपी को 18 से 26 सीटें, टीएमएमसी को 8 से 14 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं एक्जिट पोल के मुताबिक कांग्रेस को 2 से 5 सीटें मिलने का अनुमान है।












Click it and Unblock the Notifications