बढ़ गई भारत की ताकत, अग्नि-3 का सफल परीक्षण

missile
बालेश्वर। भारत की परमाणु क्षमता में एक और नयी उपलब्धि जुड़़ गई है। देस की मिसाइल क्षमता में बढ़ोतरी हुई है। ओड़ीसा में भारतीय वैज्ञानिकों ने अग्नि-3 मिसाइल का सफलता पूर्वक परीक्षण किया। मध्यम दूरी की इस बैलेस्टिक मिसाइल का परीक्षण धामरा तट से करीब 12 किमी दूर ह्वीलर द्वीप के एलसी-4 नामक परीक्षण स्थल से शाम 4:55 बजे किया गया।

अग्नि-3 जमीन से जमीन पर मार करने वाली परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम है। इस मिसाइल के सफलता पूर्वक परीक्षण के मौके पर आइटीआर और रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन के वरिष्ठ अधिकारी एवं वैज्ञानिकों का दल मौजूद था।

अग्नि-3 मिसाइल की लम्बाई 17 मीटर, चौड़ाई 2 मीटर और वजन 50 टन है। इस मिसाइल में 3500 किमी से अधिक दूरी तक किसी भी लक्ष्य को भेदने और डेढ़ टन वजन तक विस्फोटक ढोने की क्षमता है।इस मिसाइल की खासियत है कि इसे देश में किसी भी स्थान से हवा में छोड़ा जा सकता है। अग्नि मिसाइल को टेल मोबाइल सिस्टम भी कहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+