'प्रत्यर्पण के बाद अच्छी जेल में रहेगा माल्या, मिलेगी मेडिकल सुविधा'
नई दिल्ली। भारतीय बैंकों के 9000 करोड़ रुपए लेकर फरार शराब कारोबारी विजय माल्या के प्रत्यर्पण के लिए भारत सरकार लगातार कोशिश कर रही है। इसी कड़ी में भारत सरकार ने ब्रिटेन की सरकार को यह विश्वास दिलाया है कि यदि माल्या को वापस भारत भेजा जाता है तो उसे यहां की जेल में ठीक से रखा जाएगा। सरकार ने कहा है कि भारतीय जेलों की सुविधा यूरोप की जेलों से कम नहीं हैं।

Recommended Video

भारत की ओर से यह पक्ष केंद्रीय गृह सचिव राजीव महर्षि की ओर से ब्रिटेन में उनकी समकक्ष और गृह विभाग की स्थायी सचिव पैटसी विल्किनसन को बताया गया। बता दें कि महर्षि बीते हफ्ते लंदन के दौरे पर थे।
मिलेगी मेडिकल सुविधा
भारत की ओर से ब्रिटेन को यह भी कहा गयाहै कि अगर माल्या का प्रत्यर्पण हुआ तो ना उसे सिर्फ अच्छी जेल में रखा जाएहा बल्कि मेडिकल सुविधाएं भी उपलब्ध कराएंगे। भारत के प्रतिनिधिमंडल ने ब्रिटेन से यह भी कहा कि भारतीय जेलों की जैसी हालत फिल्मों में दिखाई जाती है वैसा बिल्कुल नहीं है।
बता दें कि भारत की ओर से जेलों की स्थिति पर सफाई इसलिए भी अहम है क्योंकि माल्या ने ब्रिटेन में भारतीय जेलों की खराब स्थिति का हवाला देकर प्रत्यर्पण ना कराए जाने की बात कही है।
समाचार चैनल NDTV के अनुसार सूत्रों ने जानकारी दी है कि माल्या को अगर भारत लाए जाने में सफलता मिली तो उसे महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई स्थित ऑर्थर रोड जेल में रखा जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications