800 किमी रेंज वाली शौर्य मिसाइल ने पास किया टेस्ट, भारत के हिस्से नई सफलता
बालासोर। भारत ने शनिवार को एक और आयाम को छुआ है जब उसने परमाणु क्षमता से लैस जमीन से जमीन तक हमला करने में सक्षम शौर्य बैलेस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया। कहा जा रहा है कि यह मिसाइल 800 किलोमीटर की रेंज मौजूद टारगेट्स को निशाना बना सकती है। सूत्रों के मुताबिक मिसाइल वर्तमान में मौजूद मिसाइल सिस्टम के श्रेणी की ही है।

Recommended Video
11 मिनट में दुश्मन तबाह
यह बहुत हल्की है और इसे ऑपरेट करना बहुत ही आसान है। चीन के साथ तनाव के बीच ही यह इस हफ्ते में दूसरा मौका है जब भारत ने किसी मिसाइल का टेस्ट किया है। शौर्य का पहला टेस्ट 12 नवंबर 2008 को किया गया था। मिसाइल को शनिवार को ओडिशा के बालासोर के चांदीपुर इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज से लॉन्च किया गया है। इस मिसाइल को डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (डीआरडीओ) की तरफ से डेवलप किया गया है। शौर्य मिसाइल का फ्लाइंग टाइम करीब 11 मिनट है यानी बस 11 मिनट के अंदर यह अपने टारगेट्स को ध्वस्त कर सकती है।












Click it and Unblock the Notifications