सतह से सतह पर मार करने वाली बैलिस्टिक मिसाइल 'प्रलय' का सफल परीक्षण, 500 KM तक टारगेट भेदने में सक्षम
भुवनेश्वर, 22 दिसंबर: भारत ने बुधवार को सतह से सतह पर मार करने वाली बैलिस्टिक मिसाइल प्रलय (Pralay) का सफल परीक्षण किया, जिसकी जानकारी डीआरडीओ के अधिकारियों ने दी। स्वदेश में विकसित मिसाइल 150 से 500 किलोमीटर की दूरी पर लक्ष्य पर हमला करने में समक्ष है। डीआरडीओ अधिकारी ने बताया कि भारत ने सतह से सतह पर मार करने वाली बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया, जो 150 से 500 किलोमीटर के लक्ष्य को भेद सकती है।
भारत लगातार अपनी सैन्य क्षमताओं में इजाफा कर रहा है। एलएसी पर चीन और एलओसी पर पाकिस्तान से चल रहे तनाव के बीच अब बैलिस्टिक मिसाइल 'प्रलय' की सफल टेस्टिंग की गई है। ओडिशा के तट पर स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम आईलैंड से इस मिसाइल का परीक्षण किया गया, जहां ये अपनी उम्मीद पर खरी उतरी।
Recommended Video
इस बैलिस्टिक मिसाइल प्रलय को डिफेंस रिसर्च एंड डेवेलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (डीआरडीओ) ने बनाया है। वहीं अगर इसकी खूबियों की बात करें तो अत्याधुनिक मिसाइल 'प्रलय' जमीन से जमीन पर हमला करते वक्त बेहद सटीक निशाना लगाने में सक्षम है। 500 किलोमीटर तक दुश्मन के जंगी पैमाने को ढेर कर सकती है। डीआरडीओ से मिली जानकारी के मुताबिक 'प्रलय' 1000 किलोग्राम वजन तक का विस्फोटक ले जा सकती है।
वहीं इससे पहले भारत ने हाल ही में सुपरसोनिक मिसाइल असिस्टेड टॉरपीडो का सफलतापूर्वक परीक्षण किया था। जिसको पनडुब्बी रोधी युद्धक क्षमताओं को बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है, जो भारतीय नौसेना की ताकत को बढ़ाएगी।












Click it and Unblock the Notifications