ओडिशा में अग्नि प्राइम मिसाइल का सफल परीक्षण, 2000 किमी तक कर सकती वार
भुवनेश्वर, 18 दिसंबर: भारत ने ओडिशा के बालासोर तट से अग्नि प्राइम मिसाइल का सफल परीक्षण किया है। शनिवार को मिसाई की सफल टेस्टिंग की गई है। सरकारी अफसरों की ओर से ये जानकारी दी गई है। बताया गया है कि अग्नि-पी अग्नि श्रेणी की मिसाइलों की नई पीढ़ी का एडवांस वर्जन है। यह एक केनिस्टेराइज्ड मिसाइल है, जिसकी मारक क्षमता 1,000 से 2,000 किलोमीटर तक है। परीक्षण में सिस्टम में एकीकृत सभी उन्नत तकनीकों के विश्वसनीय प्रदर्शन को साबित किया है।

परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम इस मिसाइल को रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) ने डिजाइन और विकसित किया है। सतह से सतह पर मार करने वाली इस मिसाइल की टेस्टिंग के दौरान डीआरडीओ और आइटीआर से जुड़े वरिष्ठ वैज्ञानिक बालासोर में मौजूद रहे।
सवा ग्यारह बजे हुआ परीक्षण
जानकारी के मुताबिक, शनिवार सुबह ग्यारह बजकर 6 मिनट पर बालासोर में अग्नि प्राइम मिसाइल का परीक्षण किया गया। परीक्षण के दौरान मिसाइल ने सफलतापूर्वक अपने लक्ष्य को ध्वस्त करने में कामयाबी हासिल की। वैज्ञानिकों ने मिसाइल पर नजर रखने के लिए टेलीमेट्री और रडार लगाए थे।
मिसाइल में क्या है खास
Recommended Video
- अग्नि पी मिसाइल अग्नि सीरीज की नई जेनरेशन वाली एडवांस मिसाइल है। परमाणु सक्षम मिसाइल अग्नि प्राइम में कई नए फीचर जोड़े गए हैं।
- भारत में अग्नि मिसाइल के कुल छह वर्जन अब तक बने हैं, जिनमें अग्नि प्राइम मिसाइल सबसे एडवांस वर्जन है।
- यह सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल है। इसकी मारक क्षमता 1000 से लेकर 2000 किलोमीटर के बीच है।
- अग्नि-3 की तरह दिखने वाले इस नए वर्जन में अग्रि-3 के मुकाबले आधा वजन है।
- इस परमाणु सक्षम मिसाइल को रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन यानी डीआरडीओ द्वारा डिजाइन और विकसित किया गया है।
- इस प्रणाली को पनडुब्बी रोधी युद्धक क्षमताओं को बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है, जो पारंपरिक टॉरपीडो की रेंज सेअधिक है।
रक्षामंत्री ने दी बधाई
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने डीआरडीओ को सफल उड़ान परीक्षण के लिए बधाई दी और सिस्टम के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त की है। डीडीआर एंड डी के सचिव और डीआरडीओ चेयरमैन डॉ जी सतीश रेड्डी ने कई अतिरिक्त सुविधाओं के साथ दूसरी विकास उड़ान परीक्षण करने के लिए टीम के प्रयासों की सराहना की और उन्हें उसी कैलेंडर वर्ष के भीतर लगातार सफलता के लिए बधाई दी।












Click it and Unblock the Notifications