#Supersonicinterceptormissile: मिसाइल से मिसाइल को नष्ट करने वाला चौथा देश बना भारत, इंटरसेप्टर मिसाइल का सफल परीक्षण

नई दिल्ली। भारत के लिए गौरवान्वित होने का मौका है क्योंकि गुरूवार को उसने इंटरसेप्टर मिसाइल का सफल परीक्षण किया है, जिसके बाद वो विश्व का चौथा ऐसा देश बन गया है जो कि मिसाइल से मिसाइल को नष्ट कर सकता है। ये टेस्ट गुरूवार सुबह 9:45 बजे ओडिशा के समुद्रतट के निकट स्थित व्हीलर आईलैंड पर किया गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक एयर डिफेंस सिस्टम का यह नौवां टेस्ट था, आज जिस व्हीलर आईलैंड से इंटरसेप्टर मिसाइल को दागा गया उसने धरती की सतह से लगभग 15 किलोमीटर ऊपर ही बंगाल की खाड़ी में 'हमला करने आती' मिसाइल को तबाह कर दिया।

खास बातें

खास बातें

  • इस मिसाइल को डिफेंस रिचर्स एंड डिजाइन ऑर्गनाइजेशन (DRDO) की ओर से बनाया गया है।
  • मिसाइल की लंबाई 7.5 मीटर है।
  • ये सिंगल स्‍टेज रॉकेल प्रॉपेल गाइडेड मिसाइल है।

दुनिया में चौथा देश

दुनिया में चौथा देश

  • भारत अब इस तरह की क्षमता हासिल करने वाला दुनिया में चौथा देश हो गया है।
  • इसके पहले यह क्षमता अमेरिका, रूस और इजरायल के पास ही थी।
  • क्या है बैलिस्टिक मिसाइल?

    क्या है बैलिस्टिक मिसाइल?

    डिफेंस सिस्टम इस प्रणाली के तहत दुश्मन की बैलिस्टिक मिसाइलों को हवा में ही पहचान कर उन्हें एंटी बैलिस्टिक मिसाइल से दागकर नष्ट कर दिया जाता है।

    40 निजी और सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियां

    40 निजी और सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियां

    पाकिस्तान से परमाणु हमले के खतरे को देखते हुए इस मल्टी लेयर्ड बैलिस्टिक मिसाइल डिफेंस सिस्टम को बनाने का कार्य शुरू हुआ है, इसमें 40 निजी और सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियां शामिल हुईं हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+