अगर पाक या चीन से आई कोई बैलेस्टिक मिसाइल तो सेकेंड्स में होगी तबाह
भारत ने बुधवार को किया देश में बनी इंटरसेप्टर मिसाइल का सफल परीक्षण। इस टेस्ट के साथ ही भारत किसी भी बैलेस्टिक मिसाइल को पल भर में हवा में नष्ट कर सकता है। पिछले माह भी हुआ था एक टेस्ट।
भुवनेश्वर। भारत ने बुधवार को ओडिशा के अब्दुल कलाम आईलैंड से देश में बनी इंटरसेप्टर मिसाइल का सफल परीक्षण किया है। इस परीक्षण को रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) अंजाम दिया है। यह इंटरसेप्टर मिसाइल भारत की ओर से आती दुश्मन की किसी भी बैलेस्टिक मिसाइल को नष्ट कर सकती है।

क्या हैं टेस्ट के मायने
सफल टेस्ट के बाद डीआरडीओ अधिकारी ने बताया कि यह मिसाइल एक प्रयास था कि देश में ही कई-स्तरीय मिसाइल डिफेंस सिस्टम को विकसित किया जा सके। डीआरडीओ ने एक माह में दूसरी बाद इस तरह का परीक्षण किया गया है। एक अधिकारी की ओर से कहा गया है कि बुधवार का लॉन्च उड़ान के दौरान इंटरसेप्टर के विभिन्न मानकों को की वैधता को साबित करने के लिए था। ओडिशा के बालासोर से मिसाइल को पृथ्वी मिसाइल की तरह ही इसके टारगेट के लिए लॉन्च किया गया। बुधवार की सुबह 10:10 मिनट पर इसका परीक्षण हुआ। अधिकारियों के मुताबिक इंटरसेप्टर के चार मिनट बाद एडवांस्ड एयर डिफेंस (एएडी) मिसाइल को रडार की ओर से सामने से आती मिसाइल के बारे में सिग्नल मिले। एएडी को भी अब्दुल कलाम द्वीप पर ही रखा गया है। इंटरसेप्टर को लॉन्च किया गया और इसने बीच हवा में ही मिसाइल को नष्ट कर दिया। डीआरडीओ का दावा है कि मिशन काफी बेहतर था और सीधे तौर पर इसने मिसाइल पर निशाना साधा।
11 फरवरी को भी हुआ ऐसा टेस्ट
इंटरसेप्टर मिसाइल एक ऐसा सिस्टम है जिसके जरिए किसी भी बैलेस्टिक मिसाइल को नष्ट किया जा सकता है। 11 फरवरी को भी भारत ने एक एडवांस्ड एयर डिफेंस (एएडी) इंटरसेप्टर मिसाइल का सफल परीक्षण किया था। जिस इंटरसेप्टर का टेस्ट बुधवार को हुआ है वह एक 7.5 मीटर लंबी मिसाइल है। इसमें नेविगेशन सिस्टम, हाइटेक कंप्यूटर के अलावा इलेक्ट्रो-मै-मैकेनिकल एक्टिवेटर लगा है। इसके पास खुद अपना एक मोबाइल लॉन्चर है जो स्वतंत्र ट्रैकिंग के जरिए दुश्मन मिसाइल की पहचान करता है। इसके बाद रडार से मिले आंकड़ों की मदद से कंप्यूटर नेटवर्क आ रही बैलिस्टिक मिसाइल का रास्ता पता लगाता है। कंप्यूटर सिस्टम से जरूरी निर्देश मिलते ही इंटरसेप्टर को निशाना लगाने के लिए फायर कर दिया जाता है।












Click it and Unblock the Notifications