भारतीय नौसेना ने अंडमान निकोबार में किया ब्रह्मोस मिसाइल का टेस्ट, हफ्ते में तीसरा परीक्षण
नई दिल्ली। नई दिल्ली। भारत ने अंडमान निकोबार द्वीप से मंगलवार को ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का परीक्षण किया हैं। रक्षा सूत्रों की तरफ से बताया गया है कि जो टेस्ट हुआ है, वह भारतीय नौसेना की तरफ से किए गए परीक्षणों का हिस्सा है। ब्रह्मोस एंटी-शिप मिसाइल को आईएनएस रणविजय से दागा गया और इसे बंगाल की खाड़ी में स्थित अपने लक्ष्य को सफलतापूर्वक भेदा।

Recommended Video
20 अक्टूबर को भी हुआ एक टेस्ट
भारत की तरफ से पिछले एक हफ्ते में सेना और वायुसेना के लिए भी ब्रह्मोस मिसाइल का टेस्ट किया जा चुका है। ठीक एक हफ्ते पहले ही सेना ने इस मिसाइल का परीक्षण किया था। उस टेस्ट के बाद सेना के लिए प्रयोग होने वाली ब्रह्मोस मिसाइल की रेंज 400 किलोमीटर तक हो गई थी।20 अक्टूबर को भी इंडियन नेवी के डेस्ट्रॉयर आईएनएस चेन्नई से ब्रह्मोस मिसाइल को दागा गया था। उस टेस्ट में ब्रह्मोस ने अरब सागर में अपने लक्ष्य को भेदा था। उस समय मिसाइल ने अपने टारगेट को सफलतापूर्वक पूरी सटीकता के साथ भेदा था। विभिन्न उच्च स्तरीय और बहुत ही जटिल मनुवर्स के साथ मिसाइल ने अपने सफलतापूर्वक टेस्ट को पास किया था। 30 सितंबर को भी इस मिसाइल का एक टेस्ट ओडिशा के बालासोर से किया गया था। उस टेस्ट में मिसाइल की 400 किलोमीटर रेंज को टेस्ट किया गया था। रेंज में इजाफा होने के बाद रक्षा मंत्रालय की तरफ से बयान जारी किया गया था। इस बयान में कहा गया था, 'ब्रह्मोस एक 'प्राथमिक हमलावर हथियार' के तौर पर यह सुनिश्चित करेगा कि वॉरशिप किसी भी लंबी दूरी के उस लक्ष्य को भेदकर अजेय रह सकता है जो नौसेना की सीमा में होंगे। इस तरह से यह हथियार इस डेस्ट्रॉयर को एक अभेद प्लेटफॉर्म के तौर पर तब्दील कर देता है।












Click it and Unblock the Notifications