परमाणु क्षमता संपन्न पृथ्वी-2 मिसाइल का सफल परीक्षण
भुवनेश्वर। भारत ने आज ओडिशा स्थित सैन्य अड्डे से परमाणु क्षमता सम्पन्न सतह से सतह पर मार करने वाली पृथ्वी-2 मिसाइल का सफल परीक्षण किया। यह बैलिस्टिक मिसाइल 350 किलोमीटर तक मार करने की क्षमता रखती है। मिसाइल को बालासोर जिले के चांदीपुर में समुद्र पर स्थित इंटगरेटेड टेस्ट रेंज से प्रक्षेपित किया गया।
यह प्रक्षेपक्ष सेना के नियमित अभ्यास का हिस्सा है। यह प्रक्षेपण विशेष रूप से गठित सामरिक बल कमान और डीआरडीओ के वैज्ञानिकों की देखरेख में किया गया, परीक्षण के लिए मिसाइल का चुनाव भारत के उत्पादन संग्रह से अचानक ही किया गया था।
पृथ्वी मिसाइल को सन 2003 में भारतीय सेना में शामिल किया गया था, यह डीआरडीओ के इंटीग्रेटेड गाइडेड मिसाइल डेवलमेंट प्रोग्राम द्वारा विकसित की गई प्रथम मिसाइल थी।













Click it and Unblock the Notifications