भारत ने इंटरमीडिएट रेंज बैलेस्टिक मिसाइल अग्नि-4 का किया सफल परीक्षण,जानें खासियत

नई दिल्‍ली, 06 जून: कश्‍मीर में भारतीय सेना दुश्‍मन देश पाकिस्‍तान के झक्‍के छुड़ा रही है वहीं भारत सरकार लगातार सेना की शक्ति बढ़ाकर सैन्‍य सेना को और ताकत देने के लिए प्रयास कर रहे हैं। इसी क्रम में सोमवार को देश की स्ट्रेटेजिक फोर्स कमांड (sfc) ने इंटरमीडिएट-रेंज बैलिस्टिक मिसाइल, अग्नि -4 का लांच सफलतापूर्वक किया गया।

agni

रक्षा मंत्रालय ने जानकारी दी कि इंटरमीडिएट-रेंज बैलिस्टिक मिसाइल, अग्नि -4 का सफल प्रशिक्षण आज लगभग शाम साढ़े सात बजे ओडिशा में स्थित एपीजे अब्दुल कलाम आईलैंड से किया गया। ये परमाणु-सक्षम लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि- IV है। जिसकी मारक क्षमता 4,000 किमी है।

रक्षा मंत्रालय ने बताया मिसाइल लॉन्च ने सभी परिचालन मानकों के साथ-साथ सिस्टम की विश्वसनीयता को भी मान्‍यता दी गई। मंत्रालय ने कहा कि सफल परीक्षण ''विश्वसनीय न्यूनतम प्रतिरोधक क्षमता' रखने की भारत की नीति की पुष्टि करता है।

बता दें जिनसे ये मिसाइल लांच की वो स्ट्रेटेजिक फोर्स कमांड (एसएफसी) देश के परमाणु हथियारों को संभालने वाली ट्राई-सर्विस यानि थलसेना, वायुसेना और नौसेना की साझा कमान है जो डॉयरेक्‍ट पीएमओ के आधीन होकर कार्य करती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+