भारतीय परमाणु क्रूज़ मिसाइल निर्भय की जद में है पूरा पाकिस्तान

बालासोर। भारत ने सबसोनिक क्रूज मिसाइल निर्भय का ओडिशा के बालासोर में सफल परीक्षण किया है। इस मिसाइल 1000 किलोमीटर की दूरी तक मार कर सकता है। साथ ही यह मिसाइल परमाणु हथियार ले को भी ले जाने में सक्षम है। मिसाइल के सफल परीक्षण के बाद डीआरडीओ के वैज्ञानिकों में खुशी की लहर दौड़ गयी। डीआरडीओ द्वारा बनायी गयी यह भारत की नवीनतम क्रूज मिसाइल है। खास बात यह है कि यह परमाणु क्षमता वाली निर्भय मिसाइल पाकिस्तान की क्रूज़ मिसाइल बाबुर और अमेरिका की टॉमह्वॉक को टक्कर देने वाली मिसाइल है।

मिसाइल का परीक्षण ओडिशा के चांदीपुर में उसी जगह किया गया जहां कुछ दिन पहले हुडहुड ने अपनी दस्तक दी थी। इस मिसाइल के जरिए दुश्मन के इलाके के भीतर तक जाकर हमला किया जा सकता है, साथ ही इसे राडार से पकड़ पाना काफी मुश्किल है। यह मिसाईल मोबाईल सैटेलाइट से भी लांच की जा सकती है।

इस मिसाइल को आम मिसाइल की तरह लांच किया जाता है एक उंचाई तक पहुंचने के बाद यह विमान की शक्ल धारण कर लेता है। निर्भय दुश्मन के इलाके में सटीक मार करने में सक्षम होने की वजह से दुश्मन के लिए और भी खतरनाक साबित होगा। खास बात यह है कि इस मिसाइल की जद में पाकिस्तान के सभी शहर आ ससकते हैं।

इसमें फायर एंड फोरगेट सिस्टम लगा है जिसके चलते इस मिसाइल को निष्क्रिय नहीं किया जा सकता है। डीआरडीओ प्रमुख अविनाश चंद्र की माने तो यह मिसाइलहवा, जमीन और समुद्र पोत से भी दागी जा सकती है। हालांकि इसके हवाई संस्करण की योजना पर काम चल रहा है जिससे की इसे एसयू-30 एमकेआई जैसे लड़ाकू विमानों से भी हमला किया जा सके। दागा जा सकेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+