Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Prithvi-II missile: परमाणु आयुध ले जाने में सक्षम पृथ्वी-2 मिसाइल का रात्रि परीक्षण सफल

ओडिशा। भारतीय वैज्ञानिकों ने ओडिशा के परीक्षण केंद्र में बुधवार रात पृथ्वी-2 मिसाइल का सफल रात्रि परीक्षण किया है। ये परीक्षण बुधवार रात 8:30 बजे चांदीपुर स्थित एकीकृत परीक्षण केंद्र (आईटीआर) के प्रक्षेपण परिसर-3 में हुआ। इसके सफल परीक्षण के बारे में जानकारी रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन के वैज्ञानिकों ने दी है। आपको बता दें कि पृथ्वी-2 मिसाइल पूरी तरह से स्वदेश निर्मित मिसाइल है।

Prithvi-II missile: पृथ्वी-2 मिसाइल का सफल रात्रि परीक्षण

ये हैं खास बातें

  • पृथ्वी भारत की पहली देश में निर्मित बैलिस्टिक मिसाइल है।
  • यह सतह से सतह पर 350 किलोमीटर तक मार करती है।
  • यह परंपरागत और परमाणु, दोनों तरह के हथि‍यार ढोने में सक्षम है।
  • यह मिसाइल 500 से 1000 किग्रा तक का भार उठाने में सक्षम है।
  • पृथ्वी-II लिक्विड और सॉलिड, दोनों तरह के ईंधन से ऑपरेट होती है।
  • यह मिसाइल 483 सेकेंड तक और 43.5 किमी की ऊंचाई तक उड़ान भर सकती है।
  • इससे पहले पृथ्वी-II का सफल यूजर ट्रायल 16 फरवरी 2016 और 14 नवंबर 2014 को किया गया था।
  • पृथ्वी-II में दो इंजन लगे हैं जिसकी लंबाई 8.56 मीटर, चौड़ाई 1.1 मीटर और वजन 4,600 किलोग्राम है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+