भारत ने पृथ्वी-2 बैलिस्टिक मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया

नई दिल्ली। भारत ने आज पृथ्वी-2 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया है। रात्री-परीक्षण ओडिशा के तट पर किया गया है। यह परीक्षण स्ट्रैटेजिक फोर्सेस कमांड की ओर से किया गया है। पृथ्वी-2 मिसाइल 300 किलोमीटर की दूरी तक मार कर सकती है। यह मिसाइल स्वदेसी रूप से विकसित है और परमाणु-सक्षम है। बता दें कि इससे पहले भारत ने 16 नवंबर को अग्नि-2 का पहला रात्रि परीक्षण किया था। यह परीक्षण डॉक्टर अब्दुल कलाम द्वीप में सफलतापूर्वक किया गया था।

missile

बता दें कि यह परीक्षण अब्दुल कलाम द्वीप के चार नंबर लांचिंग पैड से रात 7:32 बजे पर अग्नि 2 मिसाइल का परीक्षण किया गया था जो सफल रहा। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के मदद से सेना के सामरिक बल कमान ने परीक्षण को अंजाम दिया। इस मौके पर डीआरडीओ तथा अंतरिम परीक्षण परिषद (आइटीआर) से जुड़े वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अधिकारियों का दल मौजूद था। इस मिसाइल की जद में पाकिस्तान, चीन एवं दक्षिण एशिया के कई देश आ गए हैं।

गौरतलब है कि अग्नि-2 को 2004 में ही सेना में शामिल कर लिया गया था। ये जमीन से जमीन तक मार करने वाली मिसाइल है। 20 मीटर लंबी अग्नि मिसाइल को डीआरडीओ की एडवांस्ड सिस्टम्स लेबोरेटरी ने तैयार किया है। अग्नि को इंटीग्रेटेड गाइडेड मिसाइल डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत तैयार किया गया है। यह मिसाइल न्यूक्लीयर विस्फोटक ले जाने में सक्षम है और इसकी मारक क्षमता जरूरत पड़ने पर 2000 से बढ़ाकर 3000 किमी तक किया जा सकता है।

देश में ही बनाई गई 21 मीटर लंबी, 1 मीटर चौड़ी, 17 टन वजन वाली यह मिसाइल 1000 किलोग्राम तक विस्फोटक ले जाने की क्षमता रखती है। इसकी मारक क्षमता 2000 किलोमीटर तक है। यह ठोस ईंधन से संचालित बैलेस्टिक मिसाइल है। इस सीरीज अग्नि-1और अग्नि-3 शामिल हैं। अग्नि-2 को पहले ही सेना में शामिल किया जा चुका है। इस पर लगे हाई एक्युरेसी नेविगेशन सिस्टम से सटीक निशाने पर मार किया जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+