इमरान खान ने फिर उठाया कश्मीर मुद्दा, भारत ने दिया करारा जवाब
नई दिल्ली। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान एक बार फिर कश्मीर का राग अलापा है। इमरान खान ने सोमवार को कहा कि भारत को कश्मीर मुद्दे को बातचीत के जरिये सुलझाने के लिए आगे बढ़ना चाहिए। खान ने ट्वीट किया, भारतीय सुरक्षा बलों द्वारा...बेगुनाह कश्मीरियों की हत्या के नये चक्र की कड़ी निंदा करते हैं। भारत ने इमरान को उनके ट्वीट का करारा जवाब दिया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि पाकिस्तान को अगर लोगों की भलाई करनी है तो पहले अपनी धरती पर पल रहे आतंकवाद को खत्म करना चाहिए।

दरअसल खान की यह टिप्पणी दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में एक मुठभेड़ स्थल पर हुए एक विस्फोट में छह नागरिकों के मारे जाने के एक दिन बाद आयी है। भारतीय सुरक्षा बलों द्वारा आईओके (भारत का कश्मीर) में निर्दोष कश्मीरियों की हत्या की कड़ी निंदा करते हैं। वक्त आ गया है जब भारत को एहसास हो कि कश्मीर का मसला केवल बातचीत से हल हो सकता है। जिसमें यूएन के प्रस्ताव और कश्मीरी लोगों की इच्छा शामिल हो।
इमराम खान के इस ट्वीट का भारत ने कड़ा जवाब दिया है। विदेश मंत्रालय की ओर से जारी किए बयान में कहा गया है कि,पाकिस्तान के प्रधानमंत्री द्वारा दिया गया बयान बहुत ही निंदनीय है। भारत के आंतरिक मामलों पर टिप्पणी करने के बजाए पाकिस्तान के नेतृत्व को अपने अंदर के मामलों पर ध्यान देना चाहिए।
मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि, पाकिस्तान को अगर इस क्षेत्र के लोगों की भलाई करनी है तो अपने देश में पल रहे आतंकवाद का साथ देने की जगह पर इसके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। पाकिस्तान भारत और अन्य पड़ोसी देशों में आतंकवाद फैला रहा है। आतंकवाद और हिंसा का समर्थन करने वाले बयान से पाकिस्तान की सचाई पूरी दुनिया के सामने आ गई है।












Click it and Unblock the Notifications