भारत खुद 6जी तकनीक को लॉन्च करने की तैयारी में, संचार मंत्री ने किया ऐलान
नई दिल्ली, 24 नवंबर। भारत 6जी तकनीक को विकसित करने की दिशा में काम कर रहा है और वर्ष 2023 के अंत या फिर 2024 की शुरुआत में 6जी तकनीक को लॉन्च करने कर सकता है। केंद्रीय संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक कार्यक्रम के दौरान बोलते हुए कहा कि 6जी तकनीक को विकसित करने का काम पहले ही शुरू हो चुका है। इसे 2023 या 2024 में देखा जा सकता है। हम इसी दिशा में काम कर रहे हैं। हम इसे भारत में ही तैयार करेंगे और इसके उपकरणों को भी भारत में ही तैयार करेंगे। जिसके बाद इसे भारत में शुरू करने के पश्चात दुनियाभर में इसका वितरण करेंगे।

भारत ना सिर्फ 6जी तकनीक पर काम कर रहा है बल्कि खुद स्वदेशी 5जी लॉन्च करने की भी तैयारी कर रहा है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस तकनीक के लिए सॉफ्टवेयर को अगले साल तक तैयार कर लिया जाएगा। 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी की प्रक्रिया भी अगले साल की दूसरी तिमाही में शुरू की जा सकती है। इसके लिए ट्राइ से संपर्क किया गया है और इस बाबत निर्देश दिए गए हैं। ट्राइ ने पहले ही इसके लिए सुझाव लेने शुरू कर दिए हैं, जोकि अगले साल फरवरी-मार्च तक पूरा हो जाएगा। जिसके बाद 2022 की दूसरी तिमाही में नीलामी की प्रक्रिया को शुरू किया जा सकता है।
गौर करने वाली बात है कि संचार कंपनियों की शॉर्ट टर्म लिक्विडिटी और लंबे समय से लंबित मुद्दों का निपटारा करने के लिए कैबिनेट ने 9 सुधार को मंजूरी दी थी। इन सुधारों के तहत केंद्र सरकार ने टेलीकॉम कंपनियों को यह विकल्प दिया है कि वह चार साल का मोरेटोरियम स्पेक्ट्रम की राशि देने के लिए ले सकती हैं। भारती एयरटेल, वोडाफोन ने चार साल के मोरेटोरियम का विकल्प चुना है। इन सुधारों का सितंबर में ऐलान करते हुए अश्विनी वैष्णव ने कहा था कि टेलीकॉम क्षेत्र में सुधार का एक और दौर शुरू होगा।
-
बिहार की मछलियों का होगा बड़े पैमाने पर निर्यात, पटना समेत कई शहरों में खुलेंगे ‘फ्रेश कैच’ फिश आउटलेट -
19 Minute 34 Second Viral Video के बाद सामने आया सोफिक-सोनाली का नया सीजन? इस सच ने पलटा पूरा गेम -
'Monalisa नाबालिग, मुस्लिम मर्द ने फंसाया', शादी के 30 दिन बाद वायरल गर्ल संग ये क्या हुआ? पुलिस की जांच शुरू -
'पति ने दर्द में 15 घंटे खड़े कर जो किया', वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit को युगम ने दिया धोखा, किया बुरा हाल -
Kerala Assembly Elections 2026: 'BJP वोट खरीद रही' , राहुल गांधी को पसंद करने वाली Shama Mohamed कौन हैं ? -
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Radhikaraje Gaekwad को है बेटा ना होने का मलाल? 25000 करोड़ के महल में रहने वाली रानी ने खोला राज -
Ayesha Takia ने मुस्लिम से निकाह के बाद होठों पर सहा इतना दर्द, बदल गई सूरत, तस्वीरों ने खोला राज! -
Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी? -
Iran US War Peace Talks: संकट में ईरान-अमेरिका शांति वार्ता, नहीं गया ईरान! धरी रह गई शरीफ की तैयारी! -
Gold Rate Alert: भारत में सोना खरीदना अब और होगा महंगा? रूस के फैसले से बढ़ सकते हैं दाम, 1 मई से दिखेगा असर












Click it and Unblock the Notifications