भारत ने ब्रिटेन से की नीरव मोदी के प्रत्यर्पण की मांग

नई दिल्ली। पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) में करीब 14,000 करोड़ रुपये घोटाला करके देश से भागे नीरव मोदी के लिए भारत ने ब्रिटेन से प्रत्यर्पण की मांग की है। विदेश राज्यमंत्री वीके सिंह ने गुरुवार को राज्यसभा में नीरव के प्रत्यर्पण को इसके लिए लंदन में भारत के उच्चायोग को अनुरोध भेजा गया है, ताकि वे इस मामले में यूके सरकार से बात करें। उन्होंने राज्यसभा को एक प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया कि विदेश मामलों के मंत्रालय को ब्रिटेन के नीरव मोदी के प्रत्यर्पण के लिए गृह मंत्रालय से अनुरोध प्राप्त हुआ था। वीके सिंह ने कहा कि इस अनुरोध को लंदन में भारतीय उच्चयोग को भेज दिया गया है।

भारत ने ब्रिटेन से की नीरव मोदी के प्रत्यर्पण की मांग

यह भी पढ़ें: PNB Scam: नीरव मोदी की अमेरिकी संपत्तियों पर पीएनबी का दावा मंजूर,समन जारी

ब्रिटेन ने पिछले 16 सालों में 9 भगोड़ों के प्रत्यर्पण के मामले में भारत के अनुरोध को खारिज कर दिया। ब्रिटेन की अदालतों ने तीन और भगोड़ों के मामले में गिरफ्तारी वारंट जारी करने से इंकार कर दिया, जिन्हें नई दिल्ली लंदन से चाहती था। बिजनेस टाइकून विजय माल्या सहित 15 अन्य लोगों के मामले में, प्रत्यर्पण के लिए ब्रिटेन के लिए भारत का अनुरोध अभी भी लंबित है। हालांकि, भारत सरकार विजय माल्या, नीरव मोदी और मेहूल चौकसी के प्रत्यर्पण को लेकर लगातार कोशिश कर रही है।

वीके सिंह ने राज्यसभा में कहा कि इंटरपोल ने नीरव मोदी के खिलाफ दो रेड कॉर्नर नोटिस भेजा है। बता दें कि इसी साल फरवरी में भारत सरकार ने नीरव मोदी का पासपोर्ट रद्द कर दिया था और ब्रिटेन सरकार से उसके ट्रेवलिंग पर भी रोक लगाने की मांग की थी।

मेहूल चौकसी ने नवंबर 2017 में घोटाले का खुलासा होने से पहले ही एंटीगुआ और बरमूडा की नागरिकता हासिल कर दी थी। इसी सप्ताह भारत ने अपने प्रतिनिधियों को एंटीगुआ और बरमूडा भेजकर वहां की सरकार से चौकसी के प्रत्यर्पण के लिए आग्रह किया था।

यह भी पढ़ें: नीरव मोदी की कंपनियों से आभूषण खरीदने वालों पर टैक्स रिटर्न की जांच करेगा आयकर विभाग

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+