'...सकारात्मक नतीजे की उम्मीद', कतर में 8 पूर्व नौसैनिकों को मौत की सजा पर भारत

कतर में आठ पूर्व भारतीय नौसेना कर्मियों को दी गई मौत की सजा के खिलाफ भारत सरकार ने अपील दायर की है। इस संबंध में विदेश मंत्रालय (एमईए) ने गुरुवार को जानकारी दी कि सजा के खिलाफ अपील की प्रक्रिया चल रही है और उसे उम्मीद है कि इसका सकारात्मक नतीजा निकलेगा।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि भारत इस मामले पर कतरी अधिकारियों के साथ बातचीत कर रहा है और सरकार भारतीय नागरिकों को सभी कानूनी और दूतावास संबंधी सहायता देना जारी रखेगी।

India

26 अक्टूबर को सुनाई गई थी मौत की सजा
आपको बता दें कि आठ भारतीयों को 26 अक्टूबर को कतर की प्रथम दृष्टया अदालत ने मौत की सजा सुनाई थी। भारत ने फैसले को चौंकाने वाला बताया और मामले में सभी कानूनी रास्ते तलाशने की कसम खाई। कुछ दिनों बाद, मौत की सजा के खिलाफ अपील दायर की गई।

विदेश मंत्रालय ने कहा- मामला कानूनी प्रक्रिया में
बागची ने कहा कि मामला फिलहाल वहां कानूनी प्रक्रिया में है। जैसा कि हमने बताया, कतर की अदालत में एक अपील दायर की गई है। हम इस मामले पर कतरी अधिकारियों के साथ भी जुड़े हुए हैं और हम सभी कानूनी और कांसुलर सहायता प्रदान करना जारी रखेंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि मैं फिर से सभी से आग्रह करूंगा कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए अटकलों में शामिल न हों। पूरी प्रक्रिया में फैसले को कतरी पक्ष द्वारा गोपनीय रखा गया है। बागची ने अपनी साप्ताहिक मीडिया ब्रीफिंग में इस मामले पर एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि अपील प्रक्रिया चल रही है और हम सकारात्मक नतीजे की उम्मीद करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+