भारत से मिली हार तो सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल हुई पाकिस्तानी टीम

नई दिल्ली। बीते रविवार को भारत ने एक रोमांचक क्रिकेट मैच में पाकिस्तान को 89 रन से बुरी तरह हराया। भारत पाकिस्तान का मैच हमेशा ही दिलचस्प होता है और दोनों में से हारने वाली टीम की खिंचाई तो मानो तय है। ऐसा ही इस बार एक बार फिर पाकिस्तान के साथ हुआ। सोशल मीडिया पर लोगों ने पाकिस्तान की इस हार के जमकर मजे लिए। यहां तक कि पाक के लोगों ने भी अपनी टीम को जमकर धिक्कारा।

मीम्स के जरिए उड़ा पाक की हार का मजाक

पाक की हार के बाद से तो मानो सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई हो। कहीं फिल्म 3 इडियट्स के किसी सीन के साथ पाक की खिल्ली उड़ी तो कहीं पाकिस्तानी कप्तान सरफराज को खेल के मैदान में जमाई लेते दिखाया गया। दुनियाभर के अलावा पाकिस्तान के क्रिकेट फैन भी सरफराज के इस जेस्चर का मजाक उड़ाते दिखे।

पाक ने किया था ट्रोल तो मैदान पर मिला जवाब

वहीं एक दूसरे मीम में भारत को ट्रोल कर चर्चा में आए पाकिस्तान के उस एड की तस्वीर थी जिसमें फ्लाइंग कमांडर अभिनंदन के जैसी मूछों वाला डुप्लीकेट लाकर उसका अपमान किया गया और वर्ल्ड कप में हराने की बात कही गई थी। वहीं दूसरी तस्वीर में 140 रन बनाने वाले रोहित शर्मा की तस्वीर थी जिन्होंने अभिनंदन जैसे मूछें रखी हुई थीं और लिखा था कि पाक की ट्रोलिंग का ऐसा जवाब दिया है भारत ने।

'पाकिस्तान को फिल्म गजनी का आमिर खान'

'पाकिस्तान को फिल्म गजनी का आमिर खान'

एक अन्य ट्वीट में पाकिस्तान को फिल्म गजनी का आमिर खान बताया गया था जो मैदान में आकर भूल गया है कि वह क्या करने आया था। इसके अलावा भी कई मीम्स के जरिए लोगों ने पाकिस्तान के मजे लिए। न सिर्फ भारत बल्कि पाकिस्तान के लोगों ने भी पाक टीम की भारत के खिलाफ इस 7वीं हार का खूब मजाक बनाया।

यह भी पड़ें- भारत-पाक मुकाबले पर महबूबा मु्फ्ती की नसीहत का यूजर्स ने दिया करारा जवाब

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+