QS World University की टॉप 200 रैंकिंग में भारत के तीन शिक्षण संस्थानों ने बनाई जगह
नई दिल्ली, जून 9। QS World University की रैंकिंग में भारत की तीन यूनिवर्सिटी ने जगह बनाई है। टॉप 200 में भारत के IIT बॉम्बे, IIT दिल्ली, और IISC बैंगलोर ने अपना स्थान पक्का किया है। इसमें IIT बॉम्बे को 177वीं रैंक, IIT दिल्ली को 185वीं रैंक और IISC बैंगलोर को 186वीं रैंक मिली है। आपको बता दें कि क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग-2022 की रैंकिंग में दुनियाभर की 1300 यूनिवर्सिटीज ने हिस्सा लिया था। टॉप 1000 में भारत के 35 शिक्षण संस्थानों ने अपनी जगह बनाई है। इनमें 7 हायर एजुकेशन इंस्टीट्यूट भी शामिल हैं।
Recommended Video

आईआईटी बॉम्बे चौथी पार टॉप 200 में
आपको बता दें कि इस लिस्ट में IIT बॉम्बे ने लगातार चौथी बार टॉप 200 में अपनी जगह पक्की है। हालांकि पिछले साल के मुकाबले IIT बॉम्बे का स्थान पांच स्थान नीचे गिरा है। वहीं IIT दिल्ली भारत का दूसरा सबसे अच्छा विश्वविद्यालय बन गया है, जो 193वें से 185वें स्थान पर आ गया है। वहीं IIT मद्रास ने इस साल इस लिस्ट में 20 स्थान की छलांग लगाई है। ये संस्थान अब 255वें स्थान पर है। साल 2017 के बाद आईआईटी मद्रास का ये सबसे बेहतर स्थान है।
JNU ने लिस्ट में बनाई पहली बार जगह
इसके अलावा IIT गुवाहटी ने पहली बार टॉप 400 में स्थान हासिल किया है। इस संस्थान का 395वां स्थान है, जबकि IIT हैदराबाद (591 वें-600 वें बैंड) ने शीर्ष 600 में प्रवेश किया है। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय ने QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में अपनी शुरुआत की और 561वें-570वें बैंड में जगह पक्की है।












Click it and Unblock the Notifications