कोरोना का असर: इस इंडेक्स में 74वें नंबर पर पहुंचा भारत, लॉकडाउन के चलते आर्थिक तंगी का कर रहा है सामना
नई दिल्ली, मई 9। कोरोना महामारी की दूसरी लहर के प्रकोप के चलते भारत को अब आर्थिक रूप से नुकसान झेलना पड़ रहा है। आज की तारीख में देश के अंदर 26 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में लॉकडाउन लगा हुआ है, जिसकी वजह से भारत 'ग्लोबल स्ट्रिंजन्सी इंडेक्स' (Global Stringency Index) में 74वें नंबर पर पहुंच गया है। भारत की ये स्थिति 30 अप्रैल के हालात तक की है। ये चिंताजनक इसलिए है, क्योंकि 1 अप्रैल को भारत इस सूची में 58वें नंबर पर था। हालांकि अभी इस सूची में लॉकडाउन की स्थिति के सटीक आंकड़ों को अपडेट नहीं किया गया है, इसलिए जब भी ये डेटा अपडेट किया जाएगा तो इस सूची में भारत का स्थान और बढ़ जाएगा।

इन आधार पर तैयार होता है इंडेक्स
आपको बता दें कि ऑक्सफोर्ड कोरोना रिस्पॉन्स ट्रैकर ने कई देशों से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर ये इंडेक्स तैयार किया है। इसमें हर देश के ग्लोबल स्ट्रिंजन्सी इंडेक्स को बंद स्कूलों और ऑफिस, पब्लिक इवेंट के रद्द होने, भीड़ के इकट्ठा होने पर पाबंदी, आंतरिक और बाहरी आवाजाही, पब्लिक ट्रांसपोर्ट पर रोक लगाना इत्यादि प्रतिबंधों को ध्यान में रखकर किया जाता है।
पिछले लॉकडाउन में 100 पहुंच गया था भारत का स्कोर
आपको बता दें कि पिछले साल जब लॉकडाउन लगा था तो भारत की स्थिति इस इंडेक्स में बहुत ज्यादा खराब हो गई थी, क्योंकि भारत का स्कोर उस वक्त 100 तक पहुंच गया था और इसकी वजह थी कि देश में संपूर्ण लॉकडाउन लगा था। अभी देश के अंदर संपूर्ण लॉकडाउन नहीं लगा है, लेकिन फिर भी 26 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन लगा हुआ है। देश की 98 फीसदी आबादी इस लॉकडाउन से प्रभावित हो रही है।












Click it and Unblock the Notifications