भारत ने दिया अब्दुल बासित को जवाब, बासित ने जेआईटी पर दिया था बयान
नई दिल्ली। भारत ने पाकिस्तान के उच्चायुक्त अब्दुल बासित के इस बयान का खंडन किया कि पाकिस्तानी जेआईटी का दौरा आदान-प्रदान के आधार पर नहीं हुआ था।

भारत ने साफ कहा है कि इस टीम के भारत आने से पहले दोनों पक्ष सहमत हुए थे कि यह आपसी आदान-प्रदान के आधार पर होगा।
भारत ने पाक पर लगाया गवाह पेश न करने का आरोप
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने कहा कि हमने पठानकोट वायुसेना स्टेशन पर आतंकवादी हमले की जांच के लिए जेआईटी टीम के दौरे पर पाकिस्तानी उच्चायुक्त के बयान देखे हैं, जो आदान-प्रदान के संदर्भ में है।
उन्होंने बताया कि विदेश मंत्रालय साफ करना चाहता है कि जेआईटी के दौरे से पहले 26 मार्च, 2016 को भारतीय उच्चायोग ने पाकिस्तान विदेश मंत्रालय को औपचारिक रूप से सूचित किया था।
जेआईटी ने पठानकोट को बताया भारत की साजिश
भारत ने बताया था कि कार्यक्षेत्र के बारे में इस आधार पर व्यापक सहमति बनी है कि ये आदान-प्रदान पर आधारित होगा तथा वर्तमान कानूनी प्रावधानों के अनुरूप रहेगा। इसके बाद ही जेआईटी ने 27 मार्च से एक अप्रैल 2016 के दौरान दौरा किया।
पाकिस्तान के उच्चायुक्त अब्दुल बासित ने कहा था, मेरे विचार से पूरी जांच आदान प्रदान के आधार पर नहीं है। यह घटना की तह तक जाने के लिए सहयोग देने या दोनों देशों द्वारा एक दूसरे को सहयोग पहुंचाने को लेकर कहीं ज्यादा है।












Click it and Unblock the Notifications