कोरोना वैक्सीन पर नयी नीति से आयी क्रांति, 13 दिन में 6.77 करोड़ लोगों को लगा टीका
नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण पर काबू पाने के लिए तेजी से कोविड टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। 21 जून से टीकाकरण की नीति में बदलाव किया गया है, जिसके बाद से एक बार फिर वैक्सीनेशन ने रफ्तार पकड़ ली है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में 21 जून से 3 जुलाई यानी कि पिछले 13 दिनों में 6.77 करोड़ वैक्सीन डोज लगाईं जा चुकी है। टीकाकरण का यह आंकड़ा 8 जून से 20 जुलाई की तुलना में 67 फीसदी अधिक है। 21 जून के बाद से दैनिक टीकाकरण का औसत 52.08 लाख पर पहुंच गया है। जो पहले करीब 20 लाख के आसपास था। जानकारों ने पहले भी कहा था कि भारत की पूरी आबादी को दिसंबर तक टीका लगाने के लिए हर दिन करीब 40 लाख वैक्सीन लगाने होंगे।

सरकारी सूत्रों ने जानकारी दी है कि मॉडर्ना वैक्सीन का पहला बैच अगले कुछ हफ्तों में भारत आ सकता है। जब ये आ जाएगी तो भारत में पास वैक्सीन लगवाने के रूप में चार टीके उपलब्ध हो जाएंगे। इनमें कोवैक्सिन, कोविशील्ड, स्पूतनिक वी और मॉडर्ना शामिल होंगे। स्वास्थ्य मंत्रालय ने हाल ही में यह भी जानकारी दी है कि जल्द ही देश में फाइजर वैक्सीन भी आने वाली है। फाइजर कंपनी के सीईओ अल्बर्ट बोर्ला ने जून में कहा था कि उनकी फर्म भारत सरकार से मंजूरी लेने के लिए अंतिम चरणों में है। उनका यह भी कहना था कि जब उसे मंजूरी मिल जाएगी तो इसी साल के अंत तक कंपनी भारत में एक अरब वैक्सीन डोज उपलब्ध करा देगी।












Click it and Unblock the Notifications