ओडिशा के चौद्वार में स्थापित किया जाएगा भारत का सबसे बड़ा इंजीनियरिंग क्लस्टर
ओडिशा के चौद्वार में स्थापित किया जाएगा भारत का सबसे बड़ा इंजीनियरिंग क्लस्टर
भुवनेश्वर, 21 सितंबर: ओडिशा के कटक जिले के चौद्वार में देश का सबसे बड़ा इंजीनियरिंग क्लस्टर बनाया जा रहा है।इसके कल्सस्टर प्रोजेक्ट के लिए इंद्राणीपटना औद्योगिक क्षेत्र को चुना गया है जो इजीनियरिंग आधारित यूनिट के एक सुविधा केंद्र के रूप में काम करेगा। इस प्रोजेक्ट के 2023 मार्च तक पूरा किया जाएगा।

रिपोर्ट के अनुसार अब शेड निर्माण के अलावा अन्य निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। इस कल्सटर को बनाने में लगभग 32 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। जिसमें 18 करोड़ रुपये केंद्र सरकार और ओडिशा सरकार 7.19 करोड़ रुपये का निवेश करेगी और स्पेशल पर्पज व्हीकल (एसपीवी) 7 करोड़ रुपये देगा।
ये तैयार किया जा रहा इंजीनियरिंग कल्स्टर क्लस्टर में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) क्षेत्र के लिए नवीनतम मशीनरी, कंप्यूटर संख्यात्मक नियंत्रण (सीएनसी) उपकरण और 24 करोड़ रुपये के उपकरण होंगे। यह डिफेंस, एयरोस्पेस, तेल और प्राकृतिक गैस के क्षेत्र में उद्यमियों और स्टार्टअप्स को भी सपोर्ट करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications