कश्मीर मुद्दे पर फिर पाक ने उगला जहर, भारत पर साधा निशाना
नई दिल्ली। कश्मीर मुद्दे के समाधान के लिए जिस तरह से हाल ही में भारत सरकार की ओर से प्रतिनिधि को नियुक्त किया गया है, उसपर पाकिस्तान ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि भारत कश्मीर के मुद्दे के समाधान के लिए ना तो गंभीर है और ना ही इसका वास्तविक हल चाहता है। आपको बता दें कि सोमवार को गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने आईबी की पूर्व चीफ दिनेश्वर शर्मा को घाटी में शांति वार्ता के लिए मध्यस्त के तौर पर नियुक्त किया है, जोकि तमाम पक्षों से बातचीत करेंगे। भारत के इस फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए पाकिस्तान के विदेश विभाग की ओर से कहा गया है कि यह फैसला गंभीर और प्रभावी नहीं है। किसी भी तरह के समाधान के लिए तीनों पक्षों भारत, पाकिस्तान, कश्मीरी लोगों को इसमे शामिल होने होगा। बिना हुर्रियत के नेताओं को शामिल किए इस समस्या का समाधान नहीं निकल सकता है और ना ही इस मुलाकात का कोई मतलब है।

पाकिस्तान के विदेश विभाग की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि भारत सरकार ने एक बार फिर से सेना की ताकत को आगे रखा है और किसी भी तरह की बातचीत के रास्ते को बंद किया है। भारत की ओर से जो प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है उसे इस बात की जिम्मेदारी दी गई है कि वह यहां के लोगों की मांग को समझे, लेकिन पिछले 70 सालों से यहां के लोगों की मांग सबको पता है, यहां के लोग अपने अधिकार का फैसला खुद करना चाहते हैं। मौजूदा वक्त में इस बात की जरूरत है कि भारत की ओर से यहां आतंक को खत्म किया जाए और यूएन सेक्युरिटी काउंसिल के रिजोल्युशन व कश्मीरी लोगों की इच्छा के अनुसार समस्या का बातचीत के रास्ते समाधान निकाला जाए।
इसे भी पढ़ें- झारखंड में भूख से हुई तीसरी मौत, राशन नहीं मिल पाने की वजह से तोड़ दिया दम












Click it and Unblock the Notifications