बीते एक साल में बिजली आपूर्ति के क्षेत्र में हुआ भारी सुधार
नई दिल्ली। देश में बिजली आपूर्ति की स्थिति में पिछले एक साल में भारी सुधार देखा गया है। इंडिया टुडे के अगस्त 2017 में हुए मूड ऑफ द नेशन सर्वे में इस बात की पुष्टि हुई है। सर्वे में शामिल 41 प्रतिशत उपभोक्ताओं ने कहा कि उनके इलाके में बिजली आपूर्ति में सुधार देखने को मिला है जबकि 15 प्रतिशत उपभोक्ताओं ने कहा कि उनके इलाके में बिजली आपूर्ति के मामले में उल्लेखनीय बढ़ोतरी देखने को मिली है। सर्वे में शामिल 55 प्रतिशत उपभोक्ताओं ने कहा कि बिजली आपूर्ति में इस साल काफी सुधार देखने को मिला है।

यह विद्युत मंत्रालय के यूआरजेए (URJA) पोर्टल पर उपलब्ध सिस्टम डेटा के अनुरूप है, जो बताता है कि देश भर में बिजली कटौती की औसत अवधि में भारी गिरावट देखने को मिली है। जुलाई 2016 में औसतन जहां 16.33 घंटे प्रति महीने बिजली कटौती होती थी वहीं जुलाई 2017 आते आते यह आकंड़ा घटकर 9.21 घंटे प्रति महीने हो गया है। इस पोर्टल पर अखिल भारतीय स्तर पर बिजली आपूर्ति की जानकारी के साथ-साथ राज्यों के स्तर पर 1000 से अधिक शहरों में बिजली आपूर्ति की स्थिति की जानकारी उपलब्ध है। उपभोक्ता www.urjaindia.co.in पर क्लिक कर यूआरजेए वेबसाइट पर जा सकते है या फिर वे टोल फ्री नंबर 1800 200 3004 पर मिसकॉल कर बिजली मंत्रालय के सभी ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं।
उभोक्ताओं के लिए सभी प्रकियाओं को अब पहले से आसान बनाया है। उपभोक्ता अब 1912 पर बिजली से संबंधित शिकायत दर्ज करा सकते हैं। जिसके बाद इन शिकायतों पर सुनवाई की जाएगी। बीतें एक सालों में उपभोक्ताओं की लंबित शिकायतो में भी कमी देखने को मिली है। जुलाई 2016 में 16.6 प्रतिशत लंबित शिकायतें थीं जो कि जुलाई 2017 में कम होकर 9.2 प्रतिशत हो गई है। साथ ही लोगों की भागीदारी और फीडबैक भी इस प्रकिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है, जिसके परिणामस्वरूप अंततः बेहतर बिजली आपूर्ति हुई है।
इसके साथ भारत सरकार सभी को 24 घंटे बिजली मुहैया कराने की तरफ बढ़ रही है।












Click it and Unblock the Notifications