Coronavirus: भारत में 76 लाख से ज्‍यादा लोग हुए संक्रमणमुक्‍त, 92 फीसदी हुआ रिकवरी रेट

नई दिल्‍ली। कोरोना वायरस से जंग के खिलाफ भारत ने एक बड़ी उपलब्‍धि हासिल की है। केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय की ओर से मंगलवार सुबह जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में कोरोना के 40 हजार से कम नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ देश में संक्रमण के मामले 82.67 लाख हो गए हैं। राहत की बात ये है कि अभी तक 76 लाख से अधिक लोग ठीक भी हो चुके हैं। आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोरोना के 38,310 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमण के मामले बढ़कर 82,67,623 हो गए, वहीं 490 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,23,097 हो गई।

Recommended Video

    Coronavirus India Update: Recovery rate पहुंचा 92 फीसदी के करीब,11 करोड़ टेस्ट | वनइंडिया हिंदी
    Coronavirus: भारत में 76 लाख से ज्‍यादा लोग हुए संक्रमणमुक्‍त, 92 फीसदी हुआ रिकवरी रेट

    स्वास्थ्य मंत्रालय ने रेखांकित किया कि अबतक 76,03,121 मरीज ठीक हो चुके हैं जो उपचाराधीन मरीजों के मुकाबले 70,61,716 अधिक हैं। इसके साथ ही देश में कोरोना वायरस से मरीजों के ठीक होने की दर 91.96 प्रतिशत पर पहुंच गई है। मंत्रालय ने बताया कि बीते 24 घंटे में 58 हजार 323 कोरोना से ठीक हुए हैं जिनमें से 80 प्रतिशत मरीज 10 राज्‍यों और केंद्र शासित प्रदेशों में सीमित हैं।

    महाराष्ट्र में 24 घंटे में सबसे अधिक 10 हजार से अधिक मरीजों ने महामारी को मात दी जबकि 8,000 से अधिक मरीजों के ठीक होने के साथ कर्नाटक दूसरे स्थान पर रहा। मंत्रालय ने बताया कि मंगलवार को सामने आए नए मामलों में 74 प्रतिशत मरीज 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के हैं। नए संक्रमितों के मामले में 4000-4000 से अधिक मरीजों के साथ केरल, दिल्ली और महाराष्ट्र शीर्ष पर रहे जबकि पश्चिम बंगाल में तीन हजार से अधिक मामलों की पृष्टि हुई।

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि गत 24 घंटे में 490 लोगों की जान महामारी की वजह से गई है जिनमें से 80 प्रतिशत मौतें 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में सीमित है। महाराष्ट्र में सबसे अधिक 104 मरीजों की मौत गत 24 घंटे में हुई है। वहीं भारत में कोविड-19 से मृत्यु की दर गिरकर 1.49 प्रतिशत रह गई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+