India Toll Charge: चुनाव के नतीजों से पहले ही भारत में बढ़ा रोड टोल चार्ज, अब इतने फीसदी जेब पर बढ़ेगा भार
India Road Toll Charge Hike: लोकसभा चुनाव 2024 के सभी चरणों के मतदान संपन्न हो चुके हैं। अब 4 जून को नतीजे आते ही देश की सत्ता पर कौन काबिज होगा, इसका फैसला भी हो जाएगा। हालांकि, उससे पहले यानी तीन जून से ही भारत में रोड-टोल फीस की दरों में बढ़ोतरी कर दी गई है।
नई दिल्ली अधिकारियों ने बताया कि सोमवार से देशभर में रोड टोल दरों में 3-5 फीसदी की वृद्धि करेगा। देश में आम चुनावों के कारण अप्रैल में वार्षिक वृद्धि को रोक दिया गया था। भारत में टोल फीस में मुद्रास्फीति के अनुरूप प्रतिवर्ष संशोधन किया जाता है और राजमार्ग संचालक स्थानीय समाचार पत्रों में नोटिस देकर सोमवार से लगभग 1,100 टोल प्लाजा पर 3 फीसदी से 5 फीसदी तक की वृद्धि की घोषणा करते हैं।

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि चूंकि, चुनाव प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है, इसलिए उपयोगकर्ता शुल्क दरों में संशोधन, जो चुनावों के दौरान रोक दिया गया था, 3 जून से प्रभावी हो जाएगा।
अधिकारी ने कहा कि टोल फी में वृद्धि और ईंधन उत्पादों पर कर से राष्ट्रीय राजमार्गों के विस्तार में मदद मिलती है, लेकिन विपक्षी दल और कई मोटर चालक शुल्क में वार्षिक वृद्धि की आलोचना करते हैं और कहते हैं कि इससे आवश्यक वस्तुओं की परिवहन लागत बढ़ जाती है और यात्रियों पर बोझ पड़ता है।












Click it and Unblock the Notifications